International Women Day 2025: महिलाओं के अधिकार और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए हर साल 8 मार्च को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
जैसे-जैसे महिलाओं की उम्र बढ़ती है। वैसे-वैसे उनके शरीर में अनेक तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं जो कि शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के होते हैं। ऐसे में महिलाओं को अपनी सेहत पर खास ध्यान देना चाहिए। खासतौर पर 40 के बाद खुद को फिट रखने के लिए 5 ऐसी बातों पर ध्यान देना चाहिए जो उन्हें बीमारियों से कोसों दूर रखें।
रेगुलर हेल्थ चेकअप कराएं
यदि 40 के बाद महिलाएं फिट रहना चाहती हैं तो उन्हें रेगुलर हेल्थ चेकअप कराना चाहिए। साल में कम से कम एक बार ब्लड टेस्ट, आंखों की जांच, हार्ट टेस्ट, दांतों की जांच और लीवर फंक्शन टेस्ट करवाना चाहिए। इसके अलावा समय-समय पर शुगर की जांच भी करवाते रहना चाहिए।
ये भी पढ़ें- क्या आप भी एंटीबायोटिक्स लेते समय पीते हैं शराब? डॉक्टर ने बताए साइड इफेक्ट्स
रोजाना एक्सरसाइज करें
40 के बाद थकान ज्यादा होने लगती है जिसके कारण महिलाएं फिजिकल एक्टिविटी कम करती हैं। ऐसे में उन्हें बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हर महिला को नियमित रूप से एक्सरसाइज करनी चाहिए।
पैरों की सिकाई करें
40 के बाद शरीर जल्दी थकने लगते हैं। खासतौर पर जोड़ों में दर्द और पैरों में सूजन की समस्या रहती है। ऐसे में महिलाओं को रात में सोने से पहले पैरों की गर्म पानी से सिकाई करनी चाहिए। इससे शरीर रिलैक्स होगा और थकान भी दूर हो जाएगी।
तनाव कम लें
एक्सपर्ट्स का मानना है कि आधे से ज्यादा बीमारियां तनाव लेने के कारण होती हैं। बात-बात पर तनाव लेने से कम उम्र में ही बाल सफेद होने लगते हैं और दिमाग कमजोर होने लगता है। इसलिए महिलाओं को 40 के बाद तनाव कम लेना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा खुद को खुश रखने का प्रयास करना चाहिए।
हेल्दी डाइट लें
कुछ महिलाओं को चटपटा और तला-भुना खाना खाने की आदत होती है जिसके कारण उन्हें बुढ़ापे में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए 40 से पहले और बाद दोनों समय ज्यादा मसाले वाला और तला-भुना खाना अधिक नहीं खाना चाहिए। 40 के बाद महिलाओं को अपनी डाइट में ड्राई फ्रूट, फल, दाल, हरी सब्जी और विटामिन-प्रोटीन से भरपूर चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Heart Health: हार्ट की बीमारी के होते हैं ये 3 शुरुआती संकेत, जानें कैसे करें बचाव
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बार-बार भूल जाते हैं छोटी-छोटी बातें? कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं
22 mins agoकहीं आपकी रोज की आदतें तो नहीं बढ़ा रहीं कैंसर का जोखिम? जानिए 5 बड़ी वजहें
2 hrs agoपीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
5 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
6 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
8 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
10 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
1 day agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
1 day agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
1 day agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines