Health Tips: क्या आप भी एंटीबायोटिक्स लेते समय पीते हैं शराब? डॉक्टर ने बताए साइड इफेक्ट्स

Health Tips: अगर आप एंटीबायोटिक दवा ले रहे हैं तो इस दौरान शराब पीना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे आपके इम्यून सिस्टम पर भी बुरा असर पड़ता है और कई बार आपका इंफेक्शन भी बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर एक्सपर्ट क्या कहते हैं?  

Health Tips

Health Tips

विज्ञापन

Health Tips: एंटीबायोटिक्स लेते समय आपका शरीर इन्फेक्शन से लड़ रहा होता है। इस दौरान कई लोग बीमार भी महसूस कर सकते हैं। वहीं कई बार एंटीबायोटिक्स जल्दी असर करता हैं और आप बेहतर महसूस करेंगे और जल्दी ठीक हो सकते हैं। इसे लेकर स्टैनफोर्ड हेल्थ केयर की फैमिली मेडिसिन फिजीशियन डॉ. नेहा नरूला का कहना है कि यह सवाल डॉक्टरों अक्सर डॉक्टर से पूछा जाता है कि क्या एंटीबायोटिक दवा लेते समय शराब पी सकते हैं? वह कहती हैं कि आम तौर पर एंटीबायोटिक्स लेते समय शराब पीने की सलाह नहीं दी जाती, क्योंकि इसके कई सारे नुकसान हो सकते हैं। साथ ही आपका शरीर कमजोर फील करने लगता है।

इन्फेक्शन को ठीक होने में लग सकता है समय

यदि आपको कोई एक्टिव बैक्टीरियल इन्फेक्शन है जिसके लिए एंटीबायोटिक दवा ले रहे हैं, तो आपके इम्यून सिस्टम को आराम की जरूरत होती है। इसे लेते समय ये ध्यान रखना चाहिए कि पोषण के साथ आपका शरीर इस इन्फेक्शन से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हो। शराब पीने से शरीर इन्फेक्शन से नहीं लड़ पता है। इससे शरीर पर नेगेटिव असर पड़ता है और आपको ठीक होने में भी समय लग सकता है या फिर ये दवा को स्लो कर सकता है।

विज्ञापन

साइड इफेक्ट का बढ़ जाता है खतरा

नरूला बताती हैं कि एंटीबायोटिक्स लेते समय शराब का सेवन करने से साइड इफेक्ट का खतरा बढ़ सकता है, जिससे दस्त, मतली, उल्टी और पेट में ऐंठन जैसे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की समस्या बढ़ सकती है।

एंटीबायोटिक के साथ शराब हो सकता है खतरनाक

कुछ एंटीबायोटिक्स ऐसे होते हैं जिसे लेते समय शराब का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। जबकि, कुछ एंटीबायोटिक्स शराब के साथ प्रतिक्रिया नहीं करते हैं और इन्हें लिया जा सकता है। शराब पीने से पहले इस बात की सलाह जरूर डॉक्टर से जरूर लें कि आप शराब पी सकते हैं या नहीं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ