27 अक्टूबर से काउंटर ट्रेन टिकटों पर भी मिलेगा ट्रैवल इंश्योरेंस कवर, चेक करें एलिजिबिलिटी

Counter Train Tickets: अब तक सिर्फ ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक कराने वालों को ही ऑप्शनल तरीके से ट्रैवल इंश्योरेंस कवर दिया जाता था, लेकिन आने वाले दिनों में रिजर्वेशन काउंटर से टिकट कराने वालों को भी ये फैसिलिटी मिलेगी.

Counter Train Tickets.jpg

काउंटर टिकट लेने पर भी मिलेगा इंश्योरेंस कवर (AI Image)

Train Travel Insurance: सुप्रीम कोर्ट के एक नए निर्देश के तहत स्टेशन काउंटर से रेलवे टिकट खरीदने वाले पैसेंजर्स भी अब ट्रैवल इंश्योरेंस के लिए एलिजिबल होंगे. ये फैसिलिटी 27 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाली है. इससे ऑफलाइन टिकट बुक करने वाले यात्रियों को भी वही बीमा सुविधा मिल सकेगी, जो पहले से ही ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले यात्रियों के लिए अवेलेबल है. कोर्ट ने चेतावनी दी है कि अगर तय डेडलाइन के भीतर इस निर्देश को लागू नहीं किया गया, तो इसके लिए रेलवे बोर्ड को जिम्मेदार ठहराया जाएगा.

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने 27 अक्टूबर की डेडलाइन तय की

रिपोर्ट्स के मुताबिक जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने भारतीय रेलवे को निर्देश दिया है कि वो रिजर्वेशन काउंटरों से टिकट बुक करने वाले यात्रियों को भी बीमा सुरक्षा दें.केंद्र सरकार ने मई में कोर्ट को बताया था कि वो इस फैसिलिटी को शुरू करने का प्लान बना रहे हैं और इसके लिए जरूरी तैयारियां कर रहे हैं. हालांकि बेंच ने इस दिशा में कोई खास प्रोग्रेस न होने पर चिंता जताई और 27 अक्टूबर को आखिरी डेडलाइन तय कर दी.

विज्ञापन

इसमें मिलने वाले फायदे क्या-क्या हैं?

ये पॉलिसी कुछ खास तरह की रेल हादसे और घटनाओं को कवर करती है, जैसे ट्रेनों की टक्कर, ट्रेन का पटरी से उतरना या अचानक गिर जाना. ये सब पॉलिसी के नियमों और शर्तों के अधीन है. ये डिटेल मौजूदा ऑनलाइन पॉलिसी से जुड़े हैं. काउंटर से टिकट बुक करने वालों के लिए फाइनल रूल क्या होंगे, इसकी जानकारी रेलवे की तरफ से डिलेट बयान के बाद ही मिल पाएगी.

बीमा कवरेजबीमा राशि
मौत10 लाख रुपये
परमानेंट टोटल डिसेबिलिटी10 लाख रुपये
परमानेंट पार्शियल डिसेबिलिटी7.5 लाख रुपये
चोट लगने पर अस्पताल में भर्ती होने का खर्च2 लाख रुपये
पार्थिव शरीर के ट्रांसपोर्ट का खर्च10000 रुपये

बीमा के लिए कौन एलिजिबल हैं?

मौजूदा ऑनलाइन स्कीम के तहत, वो भारतीय नागरिक बीमा चुन सकते हैं जिनके पास कंफर्म टिकट, RAC टिकट या पार्शियली कंफर्म ई-टिकट है. 5 साल से कम उम्र के बच्चे, जो बिना किसी रिजर्व बर्थ या सीट के ट्रैवल कर रहे हैं, वो इसमें शामिल नहीं हैं. 5 से 11 साल के बच्चे मौजूदा पॉलिसी के तहत कवर किए जाते हैं, जो कि पॉलिसी की शर्तों पर निर्भर करता है.

विज्ञापन

अपने बीमा की जानकारी कैसे चेक करें?

ऑनलाइन बुकिंग के मामले में पॉलिसी की जानकारी SMS और ईमेल के जरिए भेजी जाती है. यात्री अपनी IRCTC बुकिंग हिस्ट्री में जाकर भी पॉलिसी नंबर देख सकते हैं. काउंटर से टिकट लेने वाले यात्रियों को 27 अक्टूबर के बाद रेलवे के आधिकारिक निर्देशों पर नजर रखनी चाहिए, ताकि वो जान सकें कि बीमा प्रक्रिया कैसे काम करेगी और क्या इसके लिए कोई एक्सट्रा कदम उठाने की जरूरत है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ