आपने गौर किया होगा कि कई लोग 20-30 कदम तेज चलते ही हैं कि उनकी सांस फूलने लगती है और वह तेजी से हांफने लगते हैं. लोग समझते हैं कि हम ठीक से खाते नहीं है या फिर चलने की आदत कम हो गई है, इसलिए हल्की दूरी तेज चलकर पूरा करना मुश्किल हो जाता है. हालांकि, कैसा हो अगर आपको बताया जाएं कि आपकी ये समस्या हार्ट से जुड़ी हो सकती है और एक बड़े खतरे की ओर इशारा कर रही है. अक्सर हम ऐसे संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो बड़े खतरे की ओर इशारा कर रही होती हैं. आइए हम आपको बताते हैं कि तेजी से चलने पर सांस फूलने के पीछे कौन सी समस्या का खतरा बना रहता है?
यह भी पढ़ें: खाने के तुरंत बाद बैठ जाते हैं सोफे पर? जानिए सिर्फ 10 मिनट टहलने से ब्लड शुगर लेवल पर कैसा होता है असर
किस गंभीर बीमारी से जुड़ा है सांस का फूलना
आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ कदम तेज चलने पर जोर-जोर से हांफने के पीछे दिल की गंभीर स्थिति कारण हो सकती है. American Heart association के अनुसार, कोई काम करते समय या आराम करते समय सांस लेने में तकलीफ होना हार्ट फेलियर (Heart Failure) का बड़ा संकेत हो सकता है. यानी कि किसी व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ हो रही है, तो हो सकता है कि उसका दिल बुरी हालात में है. कभी-कभी, रात में भी अचानक सांस फूलने की समस्या परेशान कर सकती हैं. इसलिए जरूरी है कि आप इस तरह के लक्षणों को नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, क्योंकि हार्ट से जुड़ी समस्या को लंबे समय तक नजरअंदाज करना जानलेवा भी हो सकती है.
किस वजह से पैदा होने लगती है ऐसी स्थिति
सवाल उठता है कि तेज चलने पर सांस फूलने की परेशानी क्यों पैदा होती है, तो इसे लेकर AHA बताता है कि, पल्मोनरी नसों (वे नसें जो फेफड़ों से दिल तक खून वापस लाती हैं) में खून जमा होने लगता है, क्योंकि दिल खून की सप्लाई को संभाल नहीं पाता. इससे फेफड़ों में फ्लूइड लीक होने लगता है. इसलिए जरूरी है कि डॉक्टर से बिना देरी सलाह लें और दवाओं-डाइट आदि तरीकों से स्थिति को ठीक करें, ताकि समस्या पर काबू पाया जा सके.
सांस फूलने के अलावा भी दिखते हैं ये लक्षण
आपको बता दें कि हार्ट फेलियर के लक्षण सिर्फ तेज चाल के कारण सांस फूलने की स्थिति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके अलावा भी कई लक्षण देखने को मिल सकते हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. इन लक्षणों में
- भूख न लगना, जी मिचलाना
- उलझन, सोचने-समझने में दिक्कत
- दिल की धड़कन बढ़ना
- वजन में असामान्य बदलाव
यह भी पढ़ें: कैसे पता चलेगा दिल की बीमारी ने घेर लिया है? यहां जानिए हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर से पहले कैसे दिखते हैं लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
8 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
SOURCE: AMERICAN HEART ASSOCIATION
First published on:
Know More: Editorial Guidelines