कौन हैं मनीषा भानवाला? वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला रेसलर

Manisha Bhanwala: भारतीय महिला पहलवान मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. 29 वर्षीय मनीषा ने 59 किग्रा कैटेगरी के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड अपने नाम किया. इसकी के साथ वह वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं.

Manisha Bhanwala

वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं मनीषा भानवाला (PIC Credit - X)

Manisha Bhanwala Won Gold in World Wrestling Championships: भारतीय महिला पहलवान मनीषा भानवाला ने कजाकिस्तान में आयोजित वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. 29 वर्षीय मनीषा ने 59 किग्रा कैटेगरी के फाइनल में अमेरिका की एबिगेल एलिजाबेथ नेट को 8-6 के अंतर से हराकर गोल्ड अपने नाम किया. इस जीत के साथ ही मनीषा वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बन गई हैं.

विज्ञापन

इसके साथ ही वह दिग्गज पहलवान सुशील कुमार के बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली सिर्फ दूसरी भारतीय रेसलर भी बन गई हैं. सुशील ने साल 2010 में पुरुषों के 66 किग्रा कैटेगरी में इस टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता थ. अब मनीषा ने 16 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए भारत को वर्ल्ड चैंपियनशिप में दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया है.

विज्ञापन

0-6 से पिछड़ने के बाद मनीषा ने पलट दी बाजी

मनीषा भानवाला के लिए फाइनल मुकाबला बिल्कुल आसान नहीं था. अमेरिकी पहलवान और पैन अमेरिकन चैंपियन एबिगेल एलिजाबेथ नेट ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए मनीषा पर दवाब बनाया और वह एक समय 0-6 से पिछड़ गई थीं. एबिगेल ने मनीषा को मैट पर पटककर 4 अंक हासिल किए और इसके बाद भारतीय पहलवान की चुनौती भी वीडियो रिव्यू में खारिज हो गई, जिसके चलते अमेरिकी पहलवान को एक अतिरिक्त अंक मिला. हालांकि, 0-6 से पिछड़ने के बाद भी मनीषा ने हार नहीं मानी और जोरदार वापसी करते हुए लगातार अंक हासिल किए. उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 8-6 से अपने नाम कर लिया और गोल्ड मेडल जीत लिया. इससे पहले सेमीफाइनल में भी मनीषा ने अपना दम दिखाया था और कजाकिस्तान की अल्तिन शगायेवा को 10-0 से हराकर पिनफॉल के जरिए फाइनल में जगह बनाई थी.

कौन हैं मनीषा भानवाला?

मनीषा भानवाला ने साल 2013 में अपने कुश्ती करियर की शुरुआत की थी. उनके पिता सुरेश ने उन्हें फिटनेस बेहतर करने के लिए कुश्ती में भेजा था. शुरुआत में यह उनके लिए सिर्फ फिटनेस से जुड़ी गतिविधि थी, लेकिन धीरे-धीरे मनीषा को अपनी प्रतिभा का एहसास हुआ और उन्होंने कुश्ती को ही अपना करियर बना लिया. साल 2022 में मनीषा की जिंदगी में एक बड़ा दुखद मोड़ आया. वह एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए मंगोलिया जाने वाली थीं, तभी उनके पिता सुरेश का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया.

विज्ञापन

उनके पिता ही उन्हें कुश्ती के लिए प्रेरित करते थे. इस मुश्किल समय के बावजूद मनीषा ने हिम्मत नहीं हारी और अपने खेल पर ध्यान बनाए रखा. अब वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने न सिर्फ अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की है, बल्कि भारतीय महिला कुश्ती में भी नया इतिहास लिख दिया है.

विज्ञापन

वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत ने जीते 4 मेडल

मनीषा के गोल्ड मेडल से पहले भारतीय पहलवान दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके थे. नीलम सिरोही ने 50 किग्रा और काजल ढोचक ने 76 किग्रा कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता. वहीं, तनु शर्मा ने 72 किग्रा कैटेगरी में ब्रॉन्ज मुकाबले में अमेरिका की प्रेसिअस रोजाना बेल को 9-5 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता. मनीषा के गोल्ड के साथ ही भारत ने इस चैंपियनशिप में महिला वर्ग में कुल 4 मेडल अपने नाम कर लिए. यह वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय महिला पहलवानों का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ