Hypertension In Kids: इन दिनों हाइपरटेंशन यानी हाई बीपी की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि हाइपरटेंशन सिर्फ बड़ों में ही नहीं अब बच्चों में भी यह समस्या काफी देखने को मिल रही है। एक रिसर्च के मुताबिक, भारत में 10 से 12 साल की उम्र के 35 % बच्चे और 13 साल के ऊपर के 25 % बच्चे हाइपरटेंशन का शिकार हो रहे हैं।
अगर 13 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों में बीपी 130/80 से ऊपर है, तो इसे हाइपरटेंशन माना जाता है। बच्चों में हाई ब्लड प्रेशर की बात करें, तो ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कई बार यह बढ़ती उम्र और प्रक्रिया के कारण भी हो सकता है। बच्चे काफी नाजुक होते हैं और हाई बीपी उनके दिमाग के साथ हार्ट, किडनी और अन्य पार्ट्स को भी खराब कर सकता है।
बच्चों में हाइपरटेंशन के लक्षण
- सांस लेने में दिक्कत
- ज्यादा पसीना आना
- छाती और पेट में दर्द
- लगातार सिरदर्द रहना
- वजन बढ़ना
- दिल की धड़कन का तेज होना
- आंखों की रोशनी कमजोर होना
- चक्कर या उल्टी आना
ये भी पढ़ें- Diabetes में हो सकती है स्किन की बीमारी, नहीं दिया ध्यान तो भुगतने होंगे ये गंभीर नुकसान
बच्चों में हाइपरटेंशन के कारण
- हेरिडिटी
- बढ़ा हुआ वजन
- पोषण की कमी
- शरीर एक्टिव न होना
- हाई कॉलेस्ट्रॉल
- दिल में आयॉर्टा (aorta) सामान्य के मुकाबले ज्यादा सिकुड़ जाना
हाइपरटेंशन से निपटने के उपाय
- कोशिश करें कि बच्चों में हाइपरटेंशन से बचने के लिए वजन को कंट्रोल रखें।
- बच्चों की जीवनशैली में हेल्दी डाइट और रोजाना एक्सरसाइज शामिल करें।
- कोई भी परीक्षा का तनाव बच्चों में न दें, और न ज्यादा दबाव डालें।
- बच्चों से जरूरत से ज्यादा उम्मीद न रखें, इससे भी उन्हें परेशानी होती है।
- चिप्स, बर्गर, पिज्जा से दूरी बनाएं, क्योंकि ये सेहत में नुकसान करते हैं।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
17 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
18 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
20 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
21 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines