Virat Kohli 10 Big Records: विराट कोहली दुनिया के सबसे महान क्रिकेटर्स में से एक हैं. कोहली ने 2008 में इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था और पिछले 18 साल में भारत के लिए सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए हैं. कोहली का जन्म 5 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में हुआ था. द रन मशीन का आज जन्मदिन है और वह 38 साल के हो गए हैं. कोहली ने अपने करियर में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं. आइए विराट कोहली के 10 रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है.
विराट कोहली के 10 बड़े रिकॉर्ड
1. वनडे में सबसे ज्यादा शतक: विराट कोहली के नाम वनडे क्रिकेट में 55 शतक हैं. दूसरे स्थान पर 49 शतकों के साथ सचिन तेंदुलकर हैं. अब वनडे क्रिकेट कम होता है और किसी भी नए बल्लेबाज के लिए विराट के 55 शतक का रिकॉर्ड तोड़ना नामुमकिन है.
2. एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा रन: विराट कोहली ने IPL 2026 में 16 मैच खेले थे और 973 रन बनाए थे. यह एक IPL सीजन में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक रन हैं. 10 साल हो गए हैं और अब तक यह रिकॉर्ड नहीं टूट पाया है.
3. बिना लीगल गेंद के विकेट: विराट कोहली दुनिया के एकमात्र क्रिकेटर हैं, जिन्होंने T20I क्रिकेट में बिना लीगल गेंद के विकेट झटका है. 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में विराट ने अपने करियर की पहली गेंद वाइड डाली, जिसमें केविन पीटरसन आगे बढ़कर शॉट लगाने गए और स्टंप आउट हो गए.
4. एक IPL टीम के लिए खेलना: विराट कोहली अपने करियर की शुरुआत से RCB के लिए खेल रहे हैं और अभी भी उसी टीम के साथ लॉयल हैं. रोहित शर्मा और एमएस धोनी भी अलग-अलग फ्रेंचाइजियों के लिए खेले हैं, लेकिन विराट नहीं.
5. सबसे तेज 10 हजार वनडे रन: विराट कोहली के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड है. उन्होंने 205 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था. सचिन तेंदुलकर ने 259 पारियों में ऐसा किया था और विराट ने उनसे 54 कम मैचों में ऐसा किया.
6. सबसे अधिक दोहरा शतक लगाने वाले कप्तान: विराट कोहली एकमात्र टेस्ट कप्तान हैं, जिन्होंने 7 दोहरे शतक लगाए हैं. उन्होंने ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने 5 दोहरे शतक लगाए. विराट का यह रिकॉर्ड टूटना बेहद मुश्किल है.
7. एक टीम के पास सबसे ज्यादा शतक: विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 10 शतक लगाए हैं. कोई भी खिलाड़ी अपने करियर में किसी एक टीम के खिलाफ इतने शतक नहीं लगा पाया है.
8. सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड: विराट कोहली ने अपने इंटरनेशनल करियर में 22 प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीते हैं. कोई भी अन्य खिलाड़ी ऐसा नहीं कर पाया है.
9. 300+ रन चेज में सबसे ज्यादा शतक: विराट कोहली को चेज मास्टर कहा जाता है और उन्होंने यह चीज कई बार साबित की है. 300 से अधिक के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने 9 बार शतक लगाया है. सफल रन चेज में कोई भी उनके आसपास नहीं है.
10. सबसे तेज 28 हजार रन: विराट कोहली ने 624 पारियों में 28 हजार रन पूरे किए थे. उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने 644 पारियों में यह कारनामा किया है. हालांकि, विराट का यह रिकॉर्ड अब टूट पाना मुश्किल है.