Rama Ekadashi 2026: आज है रमा एकादशी? जानिए पूजा मुहूर्त और व्रत से जुड़े नियम, मिलेगा श्रीहरि का आशीर्वाद

Rama Ekadashi 2026 Today: आज 5 नवंबर 2026 दिन गुरुवार को कार्तिक माह की एकादशी तिथि है. आज रमा एकादशी का व्रत है. रमा एकादशी पर विष्णु भगवान की पूजा करने के साथ ही कई बातों का ध्यान रखना चाहिए.

VISHNU JI.jpg

रमा एकादशी व्रत पर कई नियमों का ध्यान रखना चाहिए. (Photo Credit - AI)

Rama Ekadashi 2026 Today: आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी है. आज रमा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. यह दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के लिए खास होता है. रमा एकादशी का व्रत रखने से विष्णु भगवान की कृपा से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. जीवन में खुशहाली के लिए आपको यह व्रत अवश्य करना चाहिए. आज रमा एकादशी व्रत पर भगवान विष्णु की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और नियमों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

रमा एकादशी 2026 विष्णु भगवान पूजा विधि

आज रमा एकादशी पर सुबह जल्दी उठने के बाद स्नान कर साफ वस्त्र पहनें. भगवान विष्णु का स्मरण करते हुए व्रत का संकल्प लें. पूजा स्थान की सफाई कर लकड़ी की चौकी स्थापित करें. चौकी पर लाल या पील कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें. विष्णु भगवान को चंदन, फूल, धूप, तुलसी दल आदि अर्पित करें. विष्णु जी के मंत्रों का जाप करें. भगवान को फल और मिठाई का भोग लगाएं और आरती कर पूजा संपन्न करें.

विज्ञापन

रमा एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त

एकादशी तिथि का आरंभ – 4 नवंबर, सुबह 11 बजकर 03 मिनट
एकादशी तिथि का समापन – 5 नवंबर, सुबह 10 बजकर 35 मिनट
एकादशी व्रत पारण की तारीख – 6 नवंबर, सुबह 6 बजकर 37 मिनट से लेकर 8 बजकर 48 मिनट तक

विज्ञापन

रमा एकादशी व्रत से जुड़े नियम

  • एकादशी व्रत के दिन विधि-विधान से विष्णु भगवान और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करें. ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी.
  • एकादशी पर विष्णु भगवान को तुलसी के पत्ते चढ़ाने चाहिए. लेकिन इन्हें एकादशी पर तोड़ने से बचें. एक दिन पहले तुलसी दल तोड़कर रख लें.
  • एकादशी व्रत पर प्याज-लहसुन नहीं खाना चाहिए. व्रती व्यक्ति के अलावा परिवार के सदस्यों को इससे परहेज करना चाहिए. एकादशी व्रत पर चावल खाने से बचना चाहिए.
  • व्रत करने वाले व्यक्ति को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए. दिन के समय सोने से परहेज करना चाहिए. पूजा के दौरान विष्णु भगवान के मंत्रों का जाप अवश्य करें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ