Aaj Ka Rashifal 5 November 2026: आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. आज एकादशी तिथि का समापन सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर हो जाएगा. आज रमा एकादशी का व्रत है. उत्तराफाल्गुनी और हस्त नक्षत्र रहने वाला है. इसके साथ ही वैधृति और विष्कम्भ योग प्रभावी रहेगा. आज बालव, कौलव और तैतिल करण रहेगा. ग्रहों के प्रभाव से सभी राशियों क लिए दिन कैसा रहेगा. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 5 नवंबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.
लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज समाप्त होंगे. महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में आपका समय अधिक व्यय होगा. छात्रों के लिए यह समय मेहनत करने वाला है. ज्यादा घमंड से नुकसान आपको ही है.
आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है. आप कितना सोचते हैं, पर करते कितना है, इस पर ध्यान दें. जीवन साथी का सहयोग मिलेगा. भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है.
क्या करूं क्या न करूं इस स्थिति से आपका समय अधिक बर्बाद होगा. शांति से फैसले लें जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें. वाहन क्रय करने का मन बना रहे है. अपनी सोच को बदलें लाभ होगा. मित्रों से मुलाकात मन को प्रफुल्लित करेगी.
आप दुसरों के लिए बुरा न सोचें. अपने आहार पर नियंत्रण रखें. पेट संबन्धित रोग संभव है. समय कम है और काम ज्यादा है मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी. मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न होगा.
जो करना चाहिए वो करिए. फालतू का समय बर्बाद न करें. दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे. शांति से विचार कर कोई निर्णय लें. आजीविका के स्त्रोतों में वृद्धि के आसार हैं. पूराने निवेश से लाभ होगा.
अपना जीवन जीने के केवल दो ही तरीके हैं. पहला यह मानना कि कोई चमत्कार नहीं होता है. दूसरा है कि हर वस्तु एक चमत्कार है. कर्म करें और अपने आप को कर्म को समर्पित कर दें. आज आर्थिक लाभ संभव है.
व्यापार में चल रही मंदी से सारे काम प्रभावित होंगे. समय अच्छे बुरे की पहचान कराने वाला है. आजीविका के लिए यात्रा होगी. संचित धन का उपयोग होगा. भूमि भवन संबंधित अनुबंध संभव है.
मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रस्सन होंगे. माता पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी. बहनों के विवाह की चिंता रहेगी. कार्यों में आ रहे बार-बार के अवरोध से परेशान होंगे. न्याय पक्ष आपके अनुकूल होगा.
दिन की शुरुआत धीमी गती के साथ होगी. स्वास्थ में कमी आ सकती है. समय की सार्थकता महसूस होगी. व्यापार विस्तार में पैसा लगाना पड़ सकता है. पारिवारिक संम्पति का विवाद उभर सकता है. आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं.
दिन की शुरुआत में ही जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है. शान्ति से समय व्यतीत करें. छोटी सी बात बड़ा रूप ले सकती है. आर्थिक लाभ से रुके कार्य पूरे होंगे. मानसिक अशांति महसूस करेंगे.
अपने इष्टदेव पर भरोसा रखें. अनजाने में हुई गलती से दुःख होगा. लंबे समय से अटके कार्य आज पुरे होंगे. मित्रों का सहयोग मिलेगा. कोर्ट कचरी से दूर रहें. आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी.
धनकोष में वृद्धि होगी. अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें. आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते है. मन में कई दुविधाएं चल रही है. आध्यत्मिक बल से लाभ होगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.