Aant Me Mal Chipakna: कब्ज पाचन संबंधी ऐसी समस्या है जिससे अक्सर ही लोग परेशान रहते हैं. खानपान में पोषक तत्वों की कमी से लेकर पाचन के स्लो हो जाने तक के कारण कब्ज (Constipation) हो सकती है. कब्ज हो जाने पर मलत्याग होने में दिक्कत होने लगती है. व्यक्ति को अक्सर ही टॉयलेट पर बैठे-बैठे जरूरत से ज्यादा जोर लगाना पड़ता है. इससे मल बाहर आने में तकलीफ होती है और मलत्याग नहीं हो पाता. कई बार कब्ज (Kabj) के कारण लोगों को ऐसा महसूस होता है कि उनका मल आंतों पर ही चिपका हुआ है. मल आंतों में चिपका हो तो इस दिक्कत का निवारण कैसे किया जा सकता है और किस तरह आंतों से मल को तेजी से साफ किया जा सकता है, जानिए यहां. इस नुस्खे से सुबह मिनटों में ही पेट साफ हो जाएगा.
आंतों से मल को साफ करने के लिए करें ये काम
अगर आपको अक्सर ही ऐसा महसूस होता है कि आंतों में मल अटका हुआ है और नहीं निकल रहा तो एक रात पहले गर्म दूध में एक चम्मच घी डालकर पी लें. दूध और घी (Milk and Ghee) एक अच्छे लैक्सेटिव की तरह काम करता है. यह आंतों को ल्यूब्रिकेट करता है जिससे बाउल मूवमेंट बेहतर होती है और सुबह के समय पेट खाली करने में आसानी होने लगती है.
यह भी पढ़ें – गले में कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? 3 महीने से ज्यादा टिकी यह दिक्कत हो सकती है Throat Cancer का संकेत
कब्ज पर आजमाकर देखें ये घरेलू उपाय
- कब्ज से छुटकारा पाने के लिए ओट्स का सेवन कर सकते हैं. ओट्स फाइबर से भरपूर होते हैं और इसीलिए कब्ज से राहत दिलाते हैं.
- चिया सीड्स को सुपरफूड कहा जाता है. चिया सीड्स को रोजाना एक चम्मच लेकर पानी में डालकर इस पानी को पी लिया जाए तो पेट साफ होने में मदद मिलती है. हर सुबह खाली पेट चिया सीड्स का पानी पिया जा सकता है.
- हरी पत्तेदार सब्जियों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. हरी पत्तेदार सब्जियां फाइबर और विटामिन समेत कई पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं. ऐसे में हरी पत्तेदार सब्जियां खाने पर कब्ज से राहत मिलती है.
- ऑलिव ऑयल या कैस्टर ऑयल पीने पर भी कब्ज दूर हो सकती है. रोज सुबह खाली पेट एक चम्मच तेल को पीने पर मलत्याग करना आसान हो जाता है.
- इस बात का ध्यान रहे कि आप एक्टिव लाइफस्टाइल रखें. लाइफस्टाइल एक्टिव रहने पर कब्ज से राहत मिल जाती है.
खाएं भरपूर फल
फल जैसे पपीता, अमरूद, नाशपाती और सेब फाइबर से भरपूर होते हैं. इन फलों को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं. फल खाने पर शरीर को फाइबर मिलता है जो मल में भार लाता है. इससे कब्ज दूर होती है.
यह भी पढ़ें – जंक फूड खाने से 11वीं कक्षा की छात्रा की चिपक गई आंतें, चली गई जान, जानिए साइलेंट किलर कैसे बना बाहर का खाना
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
7 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
8 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
14 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
18 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines