How To Make Herbal Night Cream: रात में चेहरे पर लगाएं ये होममेड क्रीम, मिलेगा शानदार निखार

How To Make Herbal Night Cream

How To Make Herbal Night Cream

विज्ञापन

How To Make Herbal Night Cream: आज के समय में हर कोई ग्लोइंग और चमकती हुई स्किन चाहता है। इसके लिए ज्यादातर लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं और कुछ तो केमिकल प्रोडक्ट्स का भी बेहद इस्तेमाल करते हैं, जिससे स्किन खराब हो जाती है।

साथ ही ये केमिकल प्रोडक्ट्स त्वचा का ग्लो और चमक सब छीन लेते हैं। इन सभी चीजों में नाइट क्रीम भी शामिल होती है, लेकिन केमिकल्स से बनी नाइट क्रीम लगाने से कई नुकसान होते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि नाइट क्रीम को घर पर कैसे बनाते हैं।

विज्ञापन

नाइट क्रीम को बनाने के दो तरीके होते हैं-

1. घर पर नाइट क्रीम बनाने के लिए जरूरी सामग्री

आलमंड ऑयल, कोकोनट ऑयल, ग्लिसरीन, गुलाब जल

इस तरह से बनाएं नाइट क्रीम

विज्ञापन

घर पर नाइट क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बाउल लेना है। इसके बाद इस बाउल में बराबर-बराबर मात्रा में आलमंड ऑयल और कोकोनट ऑयल लें और इस गैस पर रखकर गरम कर लें।

इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें। फिर इसमें ग्लिसरीन और गुलाब जल मिला लें। इसके बाद इन सभी चीजों को मिलाकर एक जेल बना लें।

विज्ञापन

इसके बाद इसे एक एयर टाइट डिब्बी में स्टोर करके रखें और हर रोज रात में सोने से पहले आप इसे अपने फेस पर लगा सकते हैं।

3. एलोवेरा जेल से हर्बल ‘नाइट क्रीम’ बनाने के लिए जरूरी सामग्री

विज्ञापन

एलोवेरा का जेल, गुलाब जल, केसर, दही का पानी

इस तरह से बनाएं नाइट क्रीम

विज्ञापन

दूसरे तरीके से नाइट क्रीम बनामे के लिए सबसे पहले आपको एक बाउल लेना है। इसके बाद इसमें गुलाब जल और केसर को भिगोकर रख दें। (करीब एक घंटे के लिए इसे भिगोने के लिए रख दें।) इसके बाद कम से कम 4 से 5 चम्मच दही का पानी लें।

इसके बाद एक कटोरी लें और फिर उसमें एलोवेरा जेल को डालें और फिर इसमें केसर के पानी के साथ दही के पानी को अच्छ से मिला दें।

विज्ञापन

इसके बाद इसे अच्छे से फेंट लें और इसके बाद एक बेहतरीन जेल बनकर तैयार हो गया है और इसे एक एयर टाइट डिब्बी में स्टोर करके रख लें। बेहतर ग्लो और चमक के लिए आप इसे हर रोज रात में सोने से पहले लगा सकते हैं।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ