Fatty Liver का कैसे चलेगा पता? डॉक्टर ने बताया क्या हैं पहचान करने के आसान तरीके

Fatty Liver Identify: फैटी लिवर कई वजहों से हो सकता है, जिसकी पहचान वक्त पर करना जरूरी है. अगर ऐसा न किया जाए तो परेशानी बढ़ सकती है और शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

how to identify fatty liver

क्या हैं पहचान करने के आसान तरीके. Image Credit- Freepik

फैटी लिवर की समस्या काफी बढ़ गई है, जिसका पता वक्त पर लगाना जरूरी है. अगर ऐसा नहीं किया जाता तो परेशानी बढ़ सकती है, क्योंकि शुरुआत में कई लोगों को कोई खास लक्षण महसूस ही नहीं होता. ऐसे में सिर्फ शरीर में होने वाली परेशानी के आधार पर यह पता लगाना मुश्किल हो सकता है कि लिवर में फैट जमा हो रहा है या नहीं. NIH की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कई मामलों में फैटी लिवर किसी दूसरी वजह से कराए गए टेस्ट के जरिए लगता है. हालांकि, इस रिपोर्ट में बताया गया है कि फैटी लिवर होने पर शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आते हैं, जिसकी पहचान वक्त पर करना बहुत जरूरी है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

फैटी लिवर होने पर क्या लक्षण दिखते हैं?

फैटी लिवर को अक्सर साइलेंट बीमारी कहा जाता है, क्योंकि इसके शुरुआती में बहुत कम या कोई लक्षण नहीं हो सकते. कुछ लोगों को थकान या पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में दर्द महसूस हो सकता है, लेकिन इन लक्षणों से अकेले फैटी लिवर की वजह मान लेना सही नहीं है. यही वजह है कि अगर किसी इंसान में मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज, इंसुलिन रेजिस्टेंस, हाई ट्राइग्लिसराइड्स या मेटाबोलिक सिंड्रोम जैसे लक्षण दिखाई दे तो परेशानी बढ़ जाती है.  

लिवर फैटी होने के कारण 

  • मोटापा बढ़ना
  • खराब खान-पान होना
  • बॉडी की एक्टिविटी कम होना
  • डायबिटीज की बीमारी
  • हाई कोलेस्ट्रॉल होना

कैसे लग सकता है पता?

  • ब्लड टेस्ट कराना- फैटी लिवर का टेस्ट में डॉक्टर ALT और AST जैसी चीजें देखता है. इनके बढ़े हुए स्तर से लिवर में समस्या का संकेत मिल सकता है. इसलिए डॉक्टर फैटी लिवर का टेस्ट कराने की सलाह देते हैं. 
  • पेट का अल्ट्रासाउंड- अगर ब्लड टेस्ट के बाद भी लिवर का पता नहीं लगता है तो डॉक्टर पेट का अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह देते हैं. इससे बहुत ही आसान से लिवर के ऊपर जमी चर्बी का पता लग जाता है.
  • फाइब्रोस्कैन- यह एक नई तरह की तकनीक है, जिसमें लिवर की कड़ाई और उसमें जमा फैट व फाइब्रोसिस की मात्रा का टेस्ट किया जाता है. डॉक्टर यह गंभीर हालत में टेस्ट कराने की सलाह देता है. 
  • एफआईबी- यह उम्र और ब्लड टेस्ट के हिसाब से किया जाता है. इसके लिए आपको कोई महंगे टेस्ट या अलग से कराने की जरूरत नहीं होती है. लिवर में फाइब्रोसिस का लेवल बताने का काम करता है.  

इसे भी पढ़ें- हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए बेहद जरूरी हैं ये 5 फीचर्स, खरीदने से पहले जान लें पूरी डिटेल

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

Source- NIH

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ