पीरियड्स के दौरान बार-बार क्यों आता है पेशाब? रिसर्च में सामने आए 4 गंभीर कारण

अगर आपको भी पीरियड्स में बार-बार पेशाब आता है या बार-बार आने का एहसास होता है तो इसके पीछे का कारण समझना जरूरी है. हम आपको नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन की एक रिसर्च के आधार पर समझाते हैं.   

frequent urination

पीरियड्स के दौरान बार-बार पेशाब क्यों आता है? Image Credit- Freepik

पीरियड्स के दौरान पेट दर्द, कमर दर्द, थकान और मूड स्विंग होना बहुत ही आम है,  लेकिन कुछ महिलाओं को इस दौरान बार-बार पेशाब आने या अचानक पेशाब की तेज इच्छा भी महसूस हो सकती है. कई बार यह मेंस्ट्रुअल साइकिल के दौरान होने वाले बदलावों से जुड़ा हो सकता है, लेकिन हर बार इसे पीरियड्स का एक लक्षण मान लेना सही नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि  नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन ने 133 महिलाओं के ऊपर एक रिसर्च की गई थी. इस दौरान उनके पीरियड्स और इस दौरान महसूस होने वाले बदलावों पर ध्यान दिया. इनमें 55 महिलाओं यानी करीब 41% ने बताया कि उनके मेंस्ट्रुअल साइकिल के लक्षण बदलते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीरियड्स के दौरान बार-बार पेशाब क्यों आता है?

रिसर्च में पाया गया कि ज्यादातर महिलाओं की पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानी बदलती रहती है. कहा गया है कि पीरियड्स में प्रोजेस्टेरोन पेशाब के निचले हिस्से पर जोर डालता है, जिससे परेशानी पैदा हो जाती है. इसके अलावा भी पीरियड्स में महिलाओं को कई तरह की दिक्कत होने लगती हैं.

पीरियड्स के दौरान बार-बार पेशाब आने के कारण 

शरीर में जमा पानी निकलना

पीरियड्स से पहले शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है. इसकी वजह से शरीर के निचले हिस्से पर दबाव पड़ता है, जिसकी वजह से कई तरह की दिक्कत होने लगती हैं जैसे पीरियड्स से पहले पेट फूलना, हाथ-पैरों में भारीपन और ब्लोटिंग आदि चीजें महसूस होती है. साथ ही, कई बार प्रेशर से पेशाब आने या  प्रोजेस्टेरोन का लेवल कम होने पर पानी बाहर निकलता है.

विज्ञापन

यूरिन ब्लैडर पर असर पड़ना

रियड्स के दौरान यूट्रस में सिकुड़न होती है और पेल्विक के आस-पास सूजन हो सकती है. इसलिए कुछ महिलाओं को प्रेशर फील होता है और बार-बार पेशाब आता है. इस कंडीशन में ब्लैडर पूरी तरह भरा न हो तो पेशाब ज्यादा आता है और इसे देखकर महिलाएं घबरा जाती हैं. इसलिए आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह बहुत ही नॉर्मल बात है. 

UTI यानी यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन

पीरियड्स के आसपास बार-बार पेशाब आने का मतलब हमेशा पीरियड्स में बदलाव आना नहीं होता.यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन भी इसकी एक वजह हो सकता है. महिलाओं में यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन के दौरान बार-बार पेशाब आना और पेशाब करते समय जलन जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं. इसलिए आपको एक बार डॉक्टर से बात करनी चाहिए. 

विज्ञापन

एंडोमेट्रियोसिस होना

रिसर्च में पाया गया कि एंडोमेट्रियोसिस वाली महिलाओं को बिना एंडोमेट्रियोसिस वाली महिलाओं के मुकाबले में ज्यादा परेशानी हो सकती है. पेशाब के बाद भी ब्लैडर भरा हुआ महसूस होना, पेशाब करने के कुछ ही मिनटों के अंदर दोबारा पेशाब जाना जाना, पेशाब में जलन और दर्द महसूस होना आदि जैसा महसूस हो सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

Source- PubMed, BJOG

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ