सुबह 10 से 11 बजे के बीच क्या खाने से वजन होने लगता है कम, जानिए Weight Loss के लिए कौन से स्नैक्स हैं बेस्ट
Weight Loss Snacks: वजन घटाने के लिए मिड मॉर्निंग स्नैक्स लेना जरूरी होता है. लेकिन, मिड मॉर्निंग में बाहर के सैंडविच या मैगी नहीं बल्कि सही स्नैक्स खाए जाएं तो तेजी से वजन कम होने में मदद मिलती है.

Weight Loss Mid Morning Snack: सुबह 10 से 11 बजे का समय मिड मॉर्निंग के लिए बेस्ट माना जाता है. सुबह नाश्ता करने के बाद और दोपहर लंच करने से पहले भी व्यक्ति को भूख लगती है. इस भूख को इग्नोर नहीं करना चाहिए. इस दौरान अगर सही चीजें खा ली जाएं तो वजन बढ़ता नहीं है बल्कि कम होने लगता है. मिड मॉर्निंग में अक्सर ही लोग बाहर से सैंडविच, मैगी या शेक्स वगैरह ले लेते हैं जबकि ऐसी कुछ देसी चीजें हैं जो मिड मॉर्निंग में खाई जाएं तो वेट लॉस में मदद करती हैं. आप भी जान लीजिए कौन से हैं ये बेस्ट वेट लॉस स्नैक्स (Weight Loss Snacks).
मौसमी फल
2 / 7वजन कम करने के लिए मौसमी फल खाए जा सकते हैं. ये फल फाइबर से भरपूर होते हैं और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखते हैं जिससे एक्सेस फूड इंटेक कम होता है. गर्मियों के मौसम में आप मिड मॉर्निंग में तरबूज, केला, खरबूजा या पपीता खा सकते हैं.
मखाना
3 / 7एक कप ग्रीन टी के साथ मखाना लिया जा सकता है. मखाना एक अच्छा मिड मॉर्निंग और इवनिंग स्नैक है जिसे खाने पर पेट भरा हुआ रहने में मदद मिलती है.
भीगे हुए सूखे मेवे
4 / 7सुबह नाश्ता करने के बाद मिड मॉर्निंग में कुछ बहुत ज्यादा हैफी खाने का मन नहीं करता है. ऐसे में आप 4 से 5 भीगे बादाम और 1 भीगा हुआ अखरोट खा सकते हैं. ये सूखे मेवे भूख को कंट्रोल करते हैं. वजन कम करना है तो इनके साथ एक कप ग्रीन टी भी ले लें.
स्प्राउट्स
5 / 7सुबह 10:30 से 11:30 के बीच में एक कटोरी स्प्राउट्स लिए जा सकते हैं. स्प्राउट्स खाने में स्वादिष्ट तो होते ही हैं, साथ ही इस अंकूरित मूंग से शरीर को प्रोटीन की भी अच्छी मात्रा मिल जाती है.
भुने चने
6 / 7वेट लॉस करने की कोशिश कर रहे हैं तो भुने चने खा सकते हैं. भुने चने एक अच्छा और हेल्दी स्नैक ऑप्शन हैं. इन्हें बहुत ज्यादा ना खाएं बल्कि सीमित मात्रा में ही इनका सेवन करें.
छाछ या नारियल पानी
7 / 7मिड मॉर्निंग में कुछ खाया ही जाए जरूरी नहीं है, आप छाछ या नारियल पानी पी सकते हैं. खासकर गर्मियों में छाछ और नारियल पानी पीने पर शरीर हाइड्रेटेड और ठंडा रहता है और लंच ब्रेक तक भूख का एहसास भी नहीं होता है.