खाली पेट 100 या 125? समझिए फास्टिंग और खाने के 2 घंटे बाद कितना होना चाहिए सेफ शुगर लेवल

डायबिटीज एक गंभीर बीमारी, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोगों को परेशान होना पड़ता है. इस बीमारी के कारण शरीर एकदम खोखला हो जाता है और कई गंभीर बीमारी पैदा होने लगती है.

Fasting Blood Sugar 100 Vs 125 Prediabetes

शुगर लेवल खाने से पहले और बाद में कितना होना चाहिए? (Image: PEXELS)

डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है, जो खराब लाइफस्टाइल, खानपान और मोटापे के कारण अक्सर लोगों को अपना शिकार बना लेती है. आज न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में इस बीमारी का खतरा बना हुआ है और बड़ी संख्या में लोग इसे कंट्रोल में रखने के लिए रोजाना 2-3 टाइम दवाओं का सेवन करते हैं. लेकिन कई लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि सुबह खाली पेट और खाने व पीने के 2 घंटे बाद शुगर लेवल कितना होना सेफ है? हम आपको इस स्टोरी में बताएंगे कि अच्छी सेहत के लिए शुगर लेवल कितना होना चाहिए ताकि आपकी सेहत बनी रहे और आप हेल्दी रहे.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों व्यक्ति बन जाता है डायबिटीज का शिकार?

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसमें शरीर में ब्लड शुगर यानी रक्त में ग्लूकोज का स्तर सामान्य से ज्यादा बढ़ जाता है. ऐसा तब होता है जब शरीर पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता या शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन के प्रति सही प्रतिक्रिया नहीं देती हैं, जिससे अग्न्याशय (पैंक्रियाज) द्वारा बनाया गया इंसुलिन प्रभावी रूप से इस्तेमाल नहीं हो पाता और ये बीमारी पैदा होने लगती है. इस बीमारी के कारण सिर्फ व्यक्ति इस बीमारी का शिकार नहीं होता है, बल्कि उसके अंदर दिल से जुड़ी बीमारी, किडनी, फेफड़े आदि की बीमारी पैदा होने लगती है. इसलिए जरूरी है कि वक्त रहते इसके बारे में जानें और इसे कंट्रोल रखें, ताकि सेहत पर ज्यादा गंभीर प्रभाव न पड़े.

खाली पेट कितना होना चाहिए शुगर लेवल

शुगर लेवल को नियमित रूप से जांच करते रहना जरूरी है, क्योंकि तभी आप इसे ठीक से कंट्रोल कर पाएंगे. सुबह खाली पेट ये जांच काफी जरूरी है, ऐसे में सवाल उठता है कि सुबह के समय कितना होना चाहिए शुगर लेवल? American Diabetes Association के अनुसार, यह टेस्ट आपके खाली पेट ब्लड ग्लूकोज के लेवल की जांच करता है. खाली पेट का मतलब है कि टेस्ट से कम से कम 8 घंटे पहले तक कुछ भी न खाना-पीना (पानी के अलावा). यह टेस्ट आमतौर पर सुबह सबसे पहले, नाश्ते से पहले किया जाता है. अगर टेस्ट के बाद किसी व्यक्ति का शुगर लेवल 100mg/dl से कम होता है, तो वह नॉर्मल है. वहीं प्री-डायबिटीज 100 mg/dL से 125 mg/dL और 126 mg/dL या उससे ज्यादा डायबिटीज कहलाता है.

विज्ञापन

खाने व पीने के 2 घंटे बाद

OGTT दो घंटे का एक टेस्ट है जिसमें एक खास मीठा ड्रिंक पीने से पहले और दो घंटे बाद आपके ब्लड ग्लूकोज के लेवल की जांच की जाती है. इससे डॉक्टर को पता चलता है कि आपका शरीर शुगर को कैसे प्रोसेस करता है. दो घंटे बाद ब्लड ग्लूकोज का लेवल 200 mg/dl या उससे ज्यादा होने पर डायबिटीज का पता चलता है. इस टेस्ट में  सामान्य 140 mg/dL से कम, प्री-डायबिटीज 140 से 199 mg/dL और डायबिटीज 200 mg/dL या उससे ज्यादा. इसलिए जब भी आप टेस्ट करें, तो इन आंकड़ों को देखें और डॉक्टर से सलाह लेते रहे.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ