सांस फूलने से लेकर एंजाइटी तक... हार्ट अटैक आने से पहले दिख सकते हैं ये 5 साइलेंट लक्षण
Silent Signs Of Heart Attack: दिल का दौरा पड़ने से पहले शरीर में कुछ ऐसे लक्षण नजर आने लगते हैं जो आम दिक्कत जैसे लगते हैं. इन लक्षणों को इग्नोर करना जान के लिए भारी पड़ सकता है.

Heart Attack Ke Lakshan: हार्ट अटैक आना एक मेडिकल इमरजैंसी है जिसमें व्यक्ति की जान भी जा सकती है. ऐसे में वक्त रहते हार्ट अटैक के लक्षणों को पहचानना और हार्ट अटैक आने से रोकने की कोशिश करना जरूरी होता है. दिल का दौरा पड़ने से पहले शरीर कुछ साइलेंट लक्षण (Silents Symptoms Of Heart Attack) देने लगता है. इन साइलेंट लक्षणों को लोग अक्सर ही आम दिक्कतें समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. यहां जानिए कौन से हैं हार्ट अटैक के लक्षण और इन्हें समय रहते किस तरह पहचाना जा सकता है.
हर समय थकान रहना
2 / 7शरीर में हर समय थकान रहना दिल की बीमारियों का संकेत देता है. अगर पूरा आराम करने के बाद भी शरीर में थकान रहती है तो यह दिल की बीमारियों का लक्षण हो सकता है.
सांस फूलना
3 / 7हल्का सा भी कुछ काम करने से अगर सांस फूलने लगती है तो यह संकेत देता है कि आपका दिल ठीक तरह से काम नहीं कर रहा है.
एंजाइटी बढ़ जाना
4 / 7एंजाइटी ज्यादा होना या फिर नींद लेने में दिक्कत होना या रात के समय बार-बार नींद टूटना दिल का दौरा पड़ने से कुछ दिन पहले दिखने वाले लक्षण हो सकते हैं. ये लक्षण बताते हैं कि दिल पर दबाव पड़ रहा है.
सीने में दिक्कत होना
5 / 7सीने में आयदिन दिक्कत होना, कभी दर्द होना तो कभी जलन महसूस होना हार्ट अटैक का लक्षण हो सकता है. इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए.
सिर घूमना
6 / 7हार्ट अटैक आने का एक साइलेंट लक्षण यह भी है कि सिर में दर्द रहने लगता है. कभी सिर घूमता हुआ महसूस होता है तो कभी ऐसा लगता है जैसे जी मिचलाने लगा है या हर समय गैस महसूस होती है.
ध्यान रखें ये बातें
7 / 7अगर आपको शरीर पर ये लक्षण नजर आ रहे हैं और ये दिक्कतें और ज्यादा बढ़ती हुई महसूस होती हैं तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए जिससे समय रहते हार्ट अटैक के संकेत पहचाने जा सकें. अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.