विटामिन बी12 की कमी होने पर क्या होता? NCBI की रिसर्च से जानिए 5 अहम कारण

Vitamin B12 Deficiency: अगर आपको लगातार थकान, हाथ-पैर में झनझनाहट या याददाश्त में परेशानी जैसे लक्षण हैं और साथ में विटामिन बी12 का ज्यादा कमी है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए, वरना परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है. 

Vitamin B12 Deficiency

विटामिन B12 की कमी होने पर क्या होता है? Image Credit- Freepik

विटामिन B12 शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है. यह रेड सेल्स, नर्वस सिस्टम के कामकाज और शरीर की कई जरूरी प्रोसेस में अहम भूमिका निभाता है. अगर इसकी कमी हो जाए तो शुरुआत में थकान या कमजोरी जैसी सामान्य परेशानी हो सकती है. लंबे वक्त तक कमी रहने पर नसों और दिमाग से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं. NCBI की एक रिसर्च में विटामिन बी12 की कमी के पीछे सिर्फ खान-पान ही जिम्मेदार नहीं होता है. शरीर में इस विटामिन का ठीक से न होना, कुछ बीमारियां, दवाएं और सर्जरी भी इसकी कमी का कारण बन सकती हैं. इसलिए वक्त रहते इसकी कमी पर ध्यान दें और विटामिन की कमी को दूर करें.  

विज्ञापन
विज्ञापन

विटामिन B12 की कमी होने पर क्या होता है?

B12 की कमी हर इंसान में अलग तरह से दिखाई दे सकती है. इसके संकेतों में बिना वजह थकान, कमजोरी, खून की कमी, हाथ-पैर में झनझनाहट या सुन्नपन, चलने-बैलेंस में परेशानी और ध्यान लगाने या याददाश्त से जुड़ी दिक्कतें शामिल हो सकती हैं. कुछ लोगों में जीभ में सूजन या जलन और आंखों से जुड़ी समस्याएं भी देखी जा सकती हैं. सिर्फ एनीमिया न होने का मतलब यह नहीं है कि B12 की कमी नहीं हो सकती.

विटामिन  B12 की कमी के 5 अहम कारण

  • शरीर में B12 का ठीक से न मिलना- सिर्फ B12 वाला खाना खाना ही काफी नहीं है, शरीर का उसे हजम करना भी जरूरी है. पेट या आंत से जुड़ी कुछ समस्याओं में B12 का आसानी से नहीं बनता और पचता इसलिए लोगों को दिक्कत होने लगती है. 
    दवाओं का लंबे समय तक इस्तेमाल- कुछ दवाएं भी इस विटामिन का रिस्क बढ़ा देती है. हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि इन दवाओं का इस्तेमाल करने वाले हर इंसान में B12 की कमी होगी. 
    पेट या आंत की सर्जरी होना- कुछ सर्जरी में विटामिन डी की कमी हो जाती है. खासकर पेट से जुड़ी सर्जरी के बाद विटामिन बी12 का खतरा बढ़ सकता है. इस रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ परेशानियों में ऐसे मरीजों को लंबे समय तक B12 दवा की जरूरत पड़ सकती है.  
  • उम्र करती है इफेक्ट- वक्त के साथ-साथ विटामिन बी12 की कमी होने लगती है. अगर वक्त रहते इसपर ध्यान न दिया जाए तो परेशानी बढ़ सकती है. इसलिए अपना टेस्ट कराते रहें और डाइट में विटामिन बी12 की मात्रा का ध्यान रखें.
  • डाइट में B12 की कमी- विटामिन बी12 का सबसे अच्छा स्रोत एनिमल फूड्स हैं, जिसमें मीट एग और दूध वगैरा शामिल होता है. आप अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करें और विटामिन की कमी को दूर करें. 

इसे भी पढ़ें- नाक से लगातार खून बहना किस कैंसर की तरफ करता है इशारा? समझिए वो 3 रेड फ्लैग लक्षण जिन्हें लोग कर देते हैं इग्नोर

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

Source- NCBI 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ