How To Clean Stomach: कब्ज एक ऐसी समस्या है जिससे अनेक लोग परेशान रहते हैं. ऐसे लोगों की गिनती कम नहीं है जिन्हें पता ही नहीं होता कि असल में उन्हें कब्ज (Constipation) की दिक्कत है. वे रोज सुबह बाथरूम में जोर लगाते रहते हैं लेकिन सुचारू तरीके से मलत्याग नहीं कर पाते. ठीक तरह से मलत्याग ना कर पाना और जोर लगाते रहना आंतों और मलद्वार की गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है. ऐसे में आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से वीडियो शेयर किया है और बताया है कि पेट साफ करने के लिए क्या खाना चाहिए. गुड़ का यह नुस्खा आपको भी पेट साफ करने में मदद कर सकता है.
यह भी पढ़ें- जीभ पर सफेद धब्बे होने का क्या कारण है? जानिए किस कैंसर का हो सकता है लक्षण
तुरंत पेट साफ करने के लिए क्या खाएं?
आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी का कहना है कि अगर आपको कब्ज की दिक्कत है तो इसके लिए दवाएं खाते रहना सही नहीं हैं क्योंकि इससे व्यक्ति दवा का आदि हो सकता है और कब्ज की जड़ें और गहरी होने लगती हैं.
कब्ज में क्या खाएं और क्या नहीं
डॉ. सलीम जैदी का कहना है कि हाई फाइबर फूड्स पेट को साफ करने में मदद करते हैं. हाई फाइबर फूड्स में पूर्ण अनाज, बींस, फल और सब्जियां. ये सभी चीजें डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करती हैं.
किस नुस्खे से तुरंत साफ होगा पेट
पेट तुरंत साफ हो जाए इसके लिए आपको ज्यादा कुछ खाने की जरूरत नहीं है बल्कि आपको केवल अजवाइन और गुड़ की जरूरत होगी. एक छोटा चम्मच अजवाइन और 2 छोटे चम्मच पिसा हुआ गुड़ या छोटा सा साबुत गुड़ का टुकड़ा ले लें. रात के समय अजवाइन (Ajwain) को गुड़ को साथ मिलाकर चबाते हुए खाएं और ऊपर से एक गिलास गर्म पानी पी लें.
डॉ. सौरभ सेठी कहते हैं कि आप चाहते हैं कि फायदा ज्यादा मिले तो इसके लिए पैन में अजवाइन डालकर इसे अच्छे से भून लीजिए. जब इसमें से खुशबू आने लगे तो इसमें गुड़ मिलाकर पका लें. इसे सोने से पहले खाएं और ऊपर से गर्म पानी पी लें.
कैसे फायदेमंद है यह नुस्खा
अजवाइन में थायमोल होता है जो पाचन तंत्र को स्टिम्यूलेट करता है. इससे पाचन तंत्र बेहतर होता है. गुड़ एक नेचुरल शुगर है जो आंतों में पानी को खींचती है और मल को सॉफ्ट बनाती है जिससे मलत्याग करना आसान हो जाता है. ऐसे में कुछ दिन इस नुस्खे को आजमाया जाए तो पुरानी कब्ज भी दूर हो सकती है.
एक्सपर्ट की सलाह है कि कब्ज को पूरी तरह से दूर करने के लिए और मलत्याग को आसान बनाने के लिए अपने खानपान को बैलेंस्ड रखना और एक्सरसाइज करना जरूरी है.
यह भी पढ़ें- शुगर बढ़ने पर क्या-क्या महसूस होता है? जानिए शरीर पर कैसे बदलाव आने लगते हैं नजर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
3 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
18 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
22 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
23 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
23 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
1 day agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
1 day agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 day agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines