शुगर बढ़ने पर क्या-क्या महसूस होता है? जानिए शरीर पर कैसे बदलाव आने लगते हैं नजर
Blood Sugar Badhne Ke Lakshan: ब्लड शुगर बढ़ने लगता है तो शरीर कई तरह के लक्षण देने लगता है. ऐसे में यहां जानिए हाई ब्लड शुगर में शरीर पर किस-किस तरह के बदलाव नजर आते हैं जिन्हें समय रहते पहचानना जरूरी होता है.

High Blood Sugar Symptoms: शरीर का ब्लड शुगर बढ़ने को मेडिकल भाषा में हाइपरग्लाइसेमिया कहते हैं. यह वह स्थिति है जिसमें शरीर में इंसुलिन की कमी हो जाती है या इंसुलिन रेजिस्टेंस होने लगता है यानी इंसुलिन ठीक तरह से काम नहीं करता. इससे शुगर कोशिकाओं में जाने के बजाय खून में ही तैरती रहती है. ब्लड शुगर बढ़ने पर शरीर में एक नहीं बल्कि कई दिक्कतें होने लगती हैं. ऐसे में यहां जानिए हाई ब्लड शुगर के लक्षण कैसे पहचाने जा सकते हैं.
प्यास ज्यादा लगती है
2 / 8हाई ब्लड शुगर के कारण हर थोड़ी देर में प्यास लगने लगती है. ब्लड शुगर बढ़ने से बार-बार पेशाब लगता है इसीलिए हर कुछ देर में प्यास भी लगती है.
पेशाब ज्यादा आना
3 / 8खून में शुगर की मात्रा बढ़ने पर किडनी इसे छानकर निकालने लगती है जिससे बार-बार पेशाब आने जैसी दिक्कतें होने लगती हैं. वहीं, पानी ज्यादा पीने से भी ऐसा होता है.
बार-बार भूख लगना
4 / 8खून में शुगर होने के बाद भी इंसुलिन की कमी के कारण या इंसुलिन रेजिस्टेंस होने की वजह से कोशिकाएं शुगर को एनर्जी में नहीं बदल पाती हैं. ऐसे में कमजोरी महसूस होती है और थोड़ी देर में भूख लगने लगती है.
धुंधला दिखना
5 / 8ब्लड शुगर बढ़ने से आंखों के अंदर मौजूद फ्लुइड में बदलाव आने लगता है और आंखों से धुंधला नजर आ सकता है.
चोट का ना भरना
6 / 8अगर शरीर पर लगी चोट, खासकर पैरों पर लगी चोट लंबे समय तक नहीं भर रही है तो यह हाई ब्लड शुगर का लक्षण हो सकता है.
अचानक वजन कम होना
7 / 8अगर आप वजन कम करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं और उसके बाद भी आपका वजन तेजी से कम होने लगा है तो यह ब्लड शुगर बढ़ने के कारण हो सकता है.
डॉक्टर से कब मिलें
8 / 8अगर आपको इनमें से कोई एक लक्षण भी दिखने लगा है या महसूस हो रहा है तो डॉक्टर से मिलने में देरी ना करें. समय रहते इलाज शुरू करना और लाइफस्टाइल के साथ ही डाइट में जरूरी बदलाव करना जरूरी है. यह भी पढ़ें - लिवर स्पेशलिस्ट ने बताया Fatty Liver में कौन से 7 फल खा सकते हैं, फायदा देते हैं ये फ्रूट्स अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.