जीभ पर सफेद धब्बे होने का क्या कारण है? जानिए किस कैंसर का हो सकता है लक्षण

Cancer Symptoms On Tongue: जीभ पर सफेद परत जमना आम दिक्कत से लेकर कैंसर का लक्षण तक हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए किस कैंसर में जीभ पर सफेद निशान नजर आने लगते हैं और इन्हें कैसे पहचानें.

Cancer Symptoms On Tongue

क्या मुंह के अंदर सफेद निशान ओरल कैंसर का लक्षण हो सकता है?

White Spots On Tongue: मुंह की ठीक तरह से सफाई ना करने पर या रोजाना टंग क्लीनर से जीभ को साफ ना करने से जीभ पर सफेद या पीली परत नजर आ सकती है. लेकिन, जीभ पर अगर मोटी सफेद परत जमने लगे या सफेद धब्बे नजर आने लगें और कई हफ्तों तक साफ ना हों तो यह किसी गंभीर समस्या का लक्षण भी हो सकते हैं. यहां जानिए किस कैंसर (Cancer) में मुंह के अंदर सफेद धब्बे दिखते हैं और इस दिक्कत में क्या करना चाहिए.

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंह के कैंसर में जीभ पर लक्षण | Oral Cancer Symptoms On Tongue

मुंह का कैंसर मुंह के अलग-अलग हिस्सों को प्रभावित करता है. इस कैंसर में मुंह के अंदर सफेद धब्बे निकलने लगते हैं. यह धब्बे जीभ पर भी हो सकते हैं. इससे जीभ पर मोटी सफेद परत नजर आती है. मुंह के कैंसर में मुंह में छाले निकल सकते हैं जो 2 से 3 दिनों तक ठीक नहीं होते हैं. इसके अलावा, होंठों पर सफेद चकत्ते दिख सकते हैं. गालों के अंदर की त्वचा सख्त हो सकती है और जीभ सुन्न महसूस होने लगती है.

जीभ के कैंसर का संकेत

विज्ञापन

जीभ का कैंसर (Tongue Cancer) हेड और नेक कैंसर का एक प्रकार है. इस कैंसर का एक लक्षण है जीभ पर सफेद या लाल चकत्ते या धब्बे नजर आना. जीभ के कैंसर में जीभ की स्किन मोटी होने लगती है, लाल या ग्रे रंग का छाला निकल सकता है जो जल्दी ठीक नहीं होता और कुछ भी खाने या निगलने में दिक्कत हो सकती है.

HIV में भी होता है ओरल थ्रश

विज्ञापन

HIV से संक्रमित होने पर जीभ पर सफेद पर जमी हुई नजर आ सकती है. इसे ओरल थ्रश (Oral Thrush) कहते हैं. इसमें जीभ के ऊपर, गालों के अंदर और मुंह के ऊपरी हिस्से पर सफेद क्रीमी लेयर नजर आती है और इसे घिसा जाए तो खून निकल सकता है.

घबराएं नहीं, ऐसे पहचानें बीमारी

विज्ञापन

अगर आपको जीभ पर लंबे समय से सफेद परत जमी हुई नजर आ रही है और इसके साथ ही मुंह के अंदर अलग-अलग दिक्कतें हो रही हैं, जैसे मुंह में सफेद धब्बे होना, मुंह का सुन्न महसूस होना, मुंह में कई हफ्तों तक छाले (Muh Me Chhale) रहना, कुछ निगलने में दिक्कत होगा, मुंह से खून निकलना और जीभ की सफेद परत को घिसने पर खून निकलना, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. इस स्थिति में जांच करवा लेना बेहतर है क्योंकि इससे बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकता है.

किन आम दिक्कतों के कारण जीभ पर सफेद परत जमती है

विज्ञापन
  • शरीर में पानी की कमी के कारण जीभ पर सफेद परत नजर आ सकती है.
  • ठीक तरह से जीभ साफ ना करने पर ऐसा होता है.
  • तंबाकू और शराब के ज्यादा सेवन से ऐसा हो सकता है.
  • दवाओं के साइड इफेक्ट से यीस्ट ग्रोथ होने पर ऐसा हो सकता है.
  • फंगल यीस्ट इंफेक्शन के कारण जीभ पर सफेद परत नजर आ सकती है.

यह भी पढ़ें – World Breastfeeding Week 2026: बच्चे को दूध पिलाने वाली मां को क्या खाना चाहिए? मां-बच्चे दोनों को मिलेगा फायदा

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ