हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मुंह का कैंसर पहचानने के लिए घर पर ऐसे करें टेस्ट, डॉक्टर ने बताया 2 मिनट में हो जाएगी जांच

Mouth Cancer: मुंह के कैंसर के लक्षणों को अक्सर ही लोग आम दिक्कत समझ लेते हैं और समय रहते लक्षण ना पहचानने से दिक्कत जरूरत से ज्यादा बढ़ जाती है. ऐसे में समय रहते मुंह का कैंसर पहचानना जरूरी होता है. इसपर डॉक्टर बता रही हैं कि घर पर ही मुंह के कैंसर की जांच कैसे की जा सकती हैं.

विज्ञापन
Oral Cancer Ke Lakshan: मुंह का कैंसर होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं, जानिए यहां.

Mouth Cancer Symptoms: मुंह का कैंसर मुंह के किसी भी हिस्से पर हो सकता है. यह कैंसर होंठों पर, मसूड़े, जीभ, गालों के अंदरूनी हिस्से, मुंह के ऊपरी हिस्से पर या मुंह के आधार पर हो सकता है. मुंह के कैंसर के लक्षण कई बार आम दिक्कतों जैसे नजर आते हैं. इसे माउथ कैंसर, ओरल कैंसर (Oral Cancer) या ओरल कैविटी कैंसर कहते हैं. ऐसे में समय रहते मुंह के कैंसर को पहचानना जरूरी होता है. इसी बारे में बताते हुए डेंटिस्ट डॉ. नीतू झुनझुनवाला ने वीडियो शेयर किया है. डॉक्टर कहा कहना है कि आप घर पर ही मुंह के कैंसर की जांच कर सकते हैं. अगर कैंसर के ये लक्षण (Muh Ke Cancer Ke Lakshan) नजर आते हैं तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें.

यह भी पढ़ें – पुरुषों में HIV के शुरुआती लक्षण क्या हैं? मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बताए जीभ और त्वचा पर दिखने वाले Symptoms

घर पर कैसे करें मुंह के कैंसर की जांच

कैंसर का छाला कैसा दिखता है

विज्ञापन

डॉक्टर बताती हैं कि ऐसे कुछ तरीके हैं जिनसे आप बिना बायोप्सी या मशीन के घर पर ही पहचान सकते हैं कि आपको मुंह का कैंसर है या नहीं. आपको अपने दोनों हाथों की उंगलियों से मुंह खोलना है और चेक करना है कि आपके मुंह के अंदर कुछ है या नहीं. आपको यह जांचना है कि आपके मुंह के अंदर किसी तरह का छाला तो नहीं है. अगर छाला है तो उसे छूकर और दबाकर देखें. अगर छाला दबाने पर दर्द हो रहा है तो ठीक है, लेकिन अगर छाले पर दर्द नहीं हो रहा है तो आपको डॉक्टर के पास जरूर जाना चाहिए.

लाल या सफेद धब्बा

विज्ञापन

मुंह के अंदर किसी तरह का लाल या सफेद धब्बा या फिर सूजन नजर आए तो इसे इग्नोर ना करें. मुंह के चारों तरफ चेक करें. अगर इनमें से कुछ दिख रहा है तो डेंटिस्ट के पास जाएं. ये चीजें प्रीकैंसरस होती हैं यानी कैंसर से पहले नजर आती हैं और डॉक्टर इन दिक्कतों को ट्रीट कर सकते हैं.

गले को करें चेक

विज्ञापन

कैंसर की जांच के लिए अपनी गर्दन को पीछे की तरफ करें यानी चेहरे को ऊपर की तरफ उठाएं. अब गर्दन पर उंगलियों को हल्का धंसाकर चेक करें कि किसी तरह की गांठ (Cancer Lump) तो नहीं है. अगर कोई गांठ महसूस हो तो डॉक्टर के पास जाने में देरी ना करें.

इस बात का ध्यान रखें

विज्ञापन

डॉक्टर का कहना है कि ये लक्षण दिखने का मतलब यह नहीं है कि कैंसर हो गया है. लेकिन, एक बार डॉक्टर से जांच करवा लेनी चाहिए.

मुंह के कैंसर के क्या लक्षण हैं

विज्ञापन
  • लंबे समय तक मुंह में छाले रहने लगते हैं. यह छाले 2 से 3 हफ्ते से ज्यादा नजर आ सकते हैं.
  • मुंह का कोई हिस्सा या चेहरे के किसी हिस्से पर सुन्नपन्न रहने लगता है.
  • दांतों में दिक्कतें आने लगती हैं.
  • गले या कान में दर्द रहने लगता है.
  • गले या मुंह के किसी हिस्से में गांठ रहने लगती है.
  • मुंह के अंदर किसी हिस्से में धब्बे नजर आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें – शरीर को ‘उबाल’ देने वाली गर्मी! क्या है Wet Bulb Limit, जिसके पार इंसान जिंदा नहीं रह सकता?

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola