पुरुषों में HIV के शुरुआती लक्षण क्या हैं? मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बताए जीभ और त्वचा पर दिखने वाले Symptoms

HIV Symptoms in Men Hindi: HIV इंफेक्शन और एड्स बीमारी की समय रहते जांच और इलाज शुरू करना बेहद जरूरी है. ऐसे में मैक्स अस्पताल के डॉक्टर से जानिए एचआईवी होने पर शरीर में कैसे लक्षण नजर आने लगते हैं.

HIV Symptoms In Men
1 / 7
HIV Symptoms In Men

HIV Symptoms In Men: HIV इंफेक्शन और एड्स के लक्षण किस तरह पहचाने जा सकते हैं इस बारे में बता रहे हैं मैक्स सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, वैशाली के सीनियर डायरेक्टर एंड हेड- इंटरनल मेडिसिन, डॉ. अजय कुमार गुप्ता. डॉक्टर ने यूट्यूब पर वीडियो शेयर करके इस बारे में बताया है. डॉक्टर का कहना है कि एचआईवी संक्रमण के बाद शरीर में कुछ हफ्तों के भीतर ही लक्षण नजर आने लगते हैं जिन्हें समय रहते पहचानना बेहद जरूरी होता है. आइए जानते हैं कौन से हैं ये लक्षण और इनकी पहचान किस तरह की जा सकती है.

विज्ञापन

अक्यूट एचआईवी

अक्यूट एचआईवी 2 / 7

एचआईवी की शुरुआती स्टेज के दौरान शरीर पर कुछ लक्षण नजर आते हैं जैसे, बुखार आना, गले में दर्द, थकान रहने लगती है, वजन कम हो सकता है, गले के आस-पास गांठ हो सकती है या छाती में लिम्फ नोड्स सूज सकते हैं. ये लक्षण HIV से संक्रमित होने के 2 से 4 हफ्तों बाद दिखने लगते हैं.

विज्ञापन

क्रोनिक एचवाईवी या एड्स में लक्षण

क्रोनिक एचवाईवी या एड्स में लक्षण3 / 7

अगर अक्यूट एचआईवी के लक्षण ना पहचानें जाएं तो यह क्रोनिक एचआईवी बन जाती है. इसके बाद व्यक्ति को एड्स होता है. एड्स हो जाने पर शारीरिक कमजोरी आने लगती है, वजन कम होने लगता है, मसल मास कम हो जाता है, शरीर में बाहर के वायरस से लड़ने की शक्ति नहीं बचती है.

हो सकता है सेकेंडरी इंफेक्शन

हो सकता है सेकेंडरी इंफेक्शन 4 / 7

एड्स में व्यक्ति को सेकंडरी इंफेक्शन हो सकता है. टीबी या अपोर्चुनिस्टक फंगल इंफेक्शन हो सकते हैं. ये इंफेक्शन फेफड़ों को प्रभावित करते हैं.

विज्ञापन

ओरल थ्रश और स्किन इंफेक्शन

ओरल थ्रश और स्किन इंफेक्शन 5 / 7

एड्स के मरीज को ओरल थ्रश की दिक्कत हो सकती है जिसमें जीभ पर सफेद परत जमने लगती है. इसके अलावा, त्वचा के इंफेक्शंस घेर सकते हैं.  पेशाब और मल के रास्ते में संक्रमण हो सकता है.

कब कराएं HIV टेस्ट

कब कराएं HIV टेस्ट 6 / 7

डॉक्टर की सलाह है कि अगर आप किसी तरह से संक्रमित सूंई के संपर्क में आए हैं, आपको संक्रमित खून चढ़ाया गया है या आपने अनप्रोटेक्टेड सेक्स किया है तो अपना एचआईवी टेस्ट जरूर करवाएं. एचआईवी की जांच बेहद जरूरी है. आप अस्पताल जाकर टेस्ट करवा सकते हैं. इसके अलावा सरकारी सेक्टर्स में भी यह टेस्ट होता है.

विज्ञापन

HIV का मुफ्त इलाज

HIV का मुफ्त इलाज7 / 7

ऐसे कई सरकारी और प्राइवेट अस्पताल और केंद्र हैं जहां HIV का मुफ्त इलाज होता है. ऐसे में एचआईवी से घबराएं नहीं. शरीर में लक्षण दिखने लगे हैं तो जांच जरूर करवाएं जिससे समय पर इलाज शुरू किया जा सके. यह भी पढ़ें - 

शरीर को ‘उबाल’ देने वाली गर्मी! क्या है Wet Bulb Limit, जिसके पार इंसान जिंदा नहीं रह सकता?

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन