Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

किडनी को डैमेज होने से बचाने के लिए रोज कितना पानी पीना चाहिए? जानिए कैसे खराब किडनी बन सकती है जानलेवा

किडनी का हेल्दी रहना सेहते के लिए बहुत जरूरी है, इसी कड़ी में लोगों का सवाल रहता है कि हमें अपनी किडनी को स्वस्थ रखने के लिए दिनभर में कितने लीटर पानी पीना चाहिए?

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Mar 16, 2026 11:25
How Much Water Should I Drink Daily For Kidney Health
दिन में कितना पानी पीना चाहिए? (Image: AI)

Can Drinking Less Water Damage Kidneys: बहुत से लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि क्या कम पानी पीने से किडनी खराब हो सकती है और किडनी को स्वस्थ रखने के लिए आखिर रोज कितना पानी पीना चाहिए? आज की व्यस्त जीवनशैली में लोग काम के चक्कर में पानी पीना भूल जाते हैं, जिससे शरीर में धीरे-धीरे पानी की कमी होने लगती है. यही कमी आगे चलकर किडनी पर असर डाल सकती है और कई तरह की बीमारियों के खतरे को बढ़ा सकती है. ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी होगा कि किडनी को खराब होने से बचाने के लिए एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए?

यह भी पढ़ें: स सिलेंडर बुक होने के बाद डीलर ज्यादा पैसे मांगे या सिलेंडर न दे, तो तुरंत इन नंबरों पर करें शिकायत!

---विज्ञापन---

बहुत जरूरी है किडनी

किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है जो खून को साफ करती है और शरीर से गंदगी तथा टॉक्सिन्स को यूरिन के जरिए बाहर निकालती है. अगर शरीर में पर्याप्त पानी नहीं होगा तो किडनी को अपना काम करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी. इसलिए डॉक्टर और स्वास्थ्य विशेषज्ञ हमेशा सलाह देते हैं कि शरीर को हाइड्रेट रखना किडनी की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है. आइए जानते हैं सही मात्रा में पानी पीने पर किडनी पर कैसा असर पड़ेगा?

---विज्ञापन---

किडनी के लिए कितना पानी पीना चाहिए? How much water should one drink for the kidneys?

सामान्य जानाकरी के अनुसार एक सामान्य स्वस्थ व्यक्ति को रोज लगभग 6 से 8 गिलास (करीब 1.5 से 2 लीटर) पानी जरूर पीना चाहिए. हालांकि यह मात्रा हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग हो सकती है. अगर आप ज्यादा शारीरिक मेहनत करते हैं, गर्म मौसम में रहते हैं या ज्यादा पसीना आता है, तो आपको और ज्यादा पानी की जरूरत हो सकती है. पर्याप्त पानी पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन नहीं होता और किडनी को खून साफ करने में आसानी होती है. साथ ही यह आदत शरीर की कई दूसरी प्रक्रियाओं को भी संतुलित रखने में मदद करती है.

पर्याप्त पानी पीने से किडनी को क्या फायदे मिलते हैं?

जब आप सही मात्रा में पानी पीते हैं तो किडनी शरीर से यूरिया, क्रिएटिनिन और अतिरिक्त मिनरल्स जैसे अपशिष्ट पदार्थों को आसानी से बाहर निकाल पाती है. इससे किडनी स्टोन बनने का खतरा कम हो जाता है और यूरिन इन्फेक्शन की संभावना भी घटती है. पानी खून को पतला रखने में मदद करता है, जिससे किडनी पर दबाव कम पड़ता है. इसके अलावा पर्याप्त पानी पीने से शरीर में सूजन की समस्या भी कम होती है और शरीर का तापमान भी नियंत्रित रहता है. यही कारण है कि डॉक्टर पानी को किडनी की प्राकृतिक सुरक्षा मानते हैं.

किडनी को सुरक्षित रखने के आसान उपाय:

  • रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं.
  • ज्यादा नमक और जंक फूड से बचें.
  • ब्लड प्रेशर और शुगर को कंट्रोल में रखें.
  • बिना डॉक्टर की सलाह के ज्यादा दवाइयां न लें.
  • नियमित हेल्थ चेकअप करवाएं.
  • पेशाब रोककर रखने की आदत से बचें.

यह भी पढ़ें: लाइफस्टाइल डिसऑर्डर क्यों बन रहे हैं युवाओं की बड़ी समस्या? जानिए नेचुरोपैथी क्या है और कैसे

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 16, 2026 11:25 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.