Healthy Alternatives: हेल्दी खाने का मतलब होता है अपनी मनपसंद चीजों से दूरी बनाना लेकिन स्वाद के साथ परहेज करना हमेशा आसान नहीं है। हमें कभी-कभी तो अच्छा और टेस्टी खाना खाने की इच्छा होती है। अगर आपको भी नूडल्स -पास्ता जैसी चीजें खाना पसंद हैं, तो क्यों न इनके हेल्दी रिप्लेसमेंट को अपनी डाइट में शामिल कर लिया जाए? आइए आपको इस रिपोर्ट में बच्चों से लेकर बड़ों तक के पसंदीदा फूड्स के कुछ हेल्दी रिप्लेसमेंट बताते हैं।
इस बारे में हम आपको यूट्यूब पेज गुंजनशाउट्स के वीडियो के जरिए बता रहे हैं, इस पेज पर हेल्थ से जुड़ी खबरों के पॉडकास्ट और वीडियोज शेयर किए जाते हैं।
ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस
ये हैं 5 हेल्दी अल्टर्नेटिव्स
1. इंस्टेंट नूडल्स- गुंजन बताती हैं कि इंस्टेंट नूडल्स की जगह सेवई यानी वर्मिसिली खा सकते हैं। ये मैगी का हेल्दी अल्टरनेटिव है, जिसे नूडल्स की तरह बनाकर खाया जा सकता है।
2. कुकीज- बाजार वाली कुकीज की जगह आप होममेड कुकीज या फिर हेल्दी पौष्टिक लड्डू खा सकते हैं। घर में आटे या फिर रागी के आटे के बिस्कुट या लड्डू बनाकर खा सकते हैं।
3. चिप्स- वैसे अब चिप्स भी बेक्ड मिलने लगे हैं लेकिन बाजार वाले चिप्स में रिफाइंड ऑयल और बेकिंग सोडा के साथ प्रेजर्वेटिव्स भी होते हैं, जो स्वाद में तो अच्छे हैं लेकिन सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इसलिए, खाखरा, जो बेसन के बने होते हैं, खा सकते हैं। ये भी अलग-अलग फ्लेवर्स के साथ क्रंची होते हैं।
4. सॉफ्ट ड्रिंक्स- गुंजन के अनुसार, सॉफ्ट ड्रिंक्स में व्हाइट शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो शुगर लेवल को बढ़ा सकती है। इसकी जगह कोम्बूचा ड्रिंक या फिर प्रेजर्वेटिव्स फ्री स्पार्कलिंग वाटर पी सकते हैं या फिर कॉमन इंडियन ड्रिंक नींबू पानी पी सकते हैं।
5. ब्रेड- ब्रेकफास्ट में ब्रेड एक कॉमन फूड है लेकिन यह सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद नहीं होती है। वैसे तो ब्रेड आटे की भी मिलती है लेकिन रोटी या परांठा खाना ज्यादा फायदेमंद है। इसलिए अपनी डाइट में ब्रेड की जगह इन चीजों को शामिल करना चाहिए।
ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
36 mins agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
16 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
20 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
21 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
21 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines