Benefits Of Muskmelon: डायबिटीज, इम्यूनिटी से लेकर आंखों तक के लिए रामबाण है 'खरबूजा', जानें फायदे

Benefits Of Muskmelon

Benefits Of Muskmelon

Benefits Of Muskmelon: गर्मी का मौसम आ गया है और इस मौसम में शरीर को ज्याद पानी वाले फलों की जरूरत होती है। इस मौसम में बीमारियों का खतरा भी ज्यादा होता है और लोग लापरवाही भी कर देते हैं, इसलिए कई गंभीर बीमारियां हो जाती हैं। यूं तो गर्मियों के मौसम में हर किसी को अपनी डाइट में हेल्दी फ्रूट्स को शामिल करना चाहिए, लेकिन लोग नहीं करते हैं।

विज्ञापन

इस मौसम में तरबूज, खीरा, ककड़ी, आम, लीची के अलावा खरबूजा जैसे फलों को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इसलिए आप हम आपको खरबूजा के फायदे बताने जा रहें हैं, कि इस मौसम में अगर आप खरबूजा का सेवन करतें हैं, तो आपको क्या-क्या फायदे मिलेंगे, तो चलिए जान लेते हैं खरबूजा के फायदे।

विज्ञापन

खरबूजा खाने के फायदे

1. दिल के लिए बहुत शानदार

विज्ञापन

खरबूजे में फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है, जो रक्त की नलिकाओं में रक्त के जमने या थक्का बनने से रोकने में मदद करता है। अगर आप नियमित तरीके से इसका सेवन करेंगे तो आप दिल संबंधी बीमारियों से दूर रहेंगे और ये आपके दिल को दुरुस्त रखने में मदद करेगा।

2. कब्ज में भी देता है फायदा

विज्ञापन

अक्सर देखा जाता है कि लोग गर्मी के मौसम में ज्यादा तले-भूने और ऑयली खाना खाते है, जिससे पेट के खराब होने की संभावना रहती है। हालांकि कई बार तो पेट खराब होता ही होता है, इसलिए इस दौरान हल्की चीजों को खाना चाहिए। इसके लिए खरबूजा बेहतर ऑप्शन है और इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, तो ये कब्ज की समस्या से निजात दिलाने में मदद करता है।

3. आंखों के लिए बेहतर ऑप्शन

विज्ञापन

खरबूजे में विटामिन ए बीटा-कैरोटीन होता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है और ये मोतियाबिंद के खतरे को भी कम करता है। इसलिए इसका सेवन आंखों के लिए बेहतर माना जाता है।

विज्ञापन

4. किडनी के लिए भी बहुत फायदेमंद

खरबूजे में भूरपूर मात्रा में पानी और ऑक्सीकाइन पाया जाता है, जो किडनी स्टोन से राहत दिलाता है। इसलिए आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, इससे आपको फायदा होगा।

विज्ञापन

5. डायबिटीज में भी मददगार

खरबूजे में एडीनोसीन होता है, जो खून को पतला करने में मदद करता है। साथ ही ये कई और बीमारियों को खत्म करने में मदद करता है, इसलिए आपको इसका सेवन कर सकते हैं।

विज्ञापन

6. इम्यूनिटी के लिए बहुत अच्छा

खरबूजे में विटामिन सी होता है, जो शरीर को कई फायदे देता है। साथ ही इसको खाने से वायरस, बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा कम रहता है और ये इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसलिए आप इसका सेवन कर सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ