Neem Health Benefits: डायबिटीज, पाचन और घाव ही नहीं बल्कि इन बीमारियों का भी रामबाण इलाज है नीम, जानें फायदे
Edited By Nancy Tomar

Neem Health Benefits
Edited By Nancy Tomar

Neem Health Benefits
Neem Health Benefits: इस बात से तो शायद ही कोई अनजान होगा कि नीम कितना फायदेमंद होता है। सेहत के लिए नीम किसी वरदान से कम नहीं होता और शरीर को कई फायदे देता है।
हालांकि नीम का स्वाद कड़वा जरूर होता है, लेकिन इससे सेहत कोई फायदे होते हैं। नीम की पत्तियां, टहनियां, छाल कई बीमारियों को दूर करने में मदद करती है। इसलिए आज हम आपको नीम के फायदे बताने जा रहे है, तो चलिए जान लेते हैं नीम के फायदे।
और पढ़िए – Mulberry Benefits: खट्टे-मीठे शहतूत को खाने से मिलेंगे ये 6 फायदे, जानिए कितना गुणकारी है मलबेरी?
1. दांतों की सड़न रोकता है और मजबूती देता है
नीम की पत्तियों को चबाने से मुंह की सफाई होती है और ये दांतों में होने वाली सड़न को भी खत्म करता है। साथ ही इससे मसूड़े भी मजबूत होते है। इसके लिए आप नीम की ताजी टहनी (कच्ची टहनी) का उपयोग कर सकते हैं।
2. डायबिटीज को दूर करता है
डायबिटीज के मरीजो के लिए भी नीम किसी वरदान से कम नहीं। अगर आप हर रोज खाली पेट नीम की पत्तियों का सेवन करेंगे, तो इससे आपको फायदा होगा। नीम की पत्तियों से डायबिटीज रोगी इंसुलिन की जरूरत को 50 फीसदी तक कम किया जा सकता है।
3. घाव ठीक करने में भी करता है मदद
अक्सर आपने सुना होगा कि नीम से घाव को ठीक किया जा सकता है। नीम में क तरह के एटीसेप्टिक गुण होते है, जो फोड़े और फुंसियों और घाव को ठीक करने में मदद करता है। इसलिए आप इसे घाव के लिए भी उपयोग कर सकते हैं।
4. पाचन को भी सुधारता है
नीम में पाचन क्रिया को भी सुधारने के गुण होते हैं। इसकी तासीर ठंडी होती है और इससे एसिडिटी, सीने में जलन से राहत मिलती है और पाचन क्रिया ठीक होती है। साथ ही ये पेट से जुड़ी सभी परेशानियों को ठीक करता है।
5. इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है
ये तो सभी को पता है कि नीम में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटीवायरल प्रॉपर्टीज होते हैं, जो संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया से लड़ते हैं। साथ ही शरीर को वायरल सर्दी खासी से लड़ने के लिए भी तैयार करते हैं। इससे इम्यूनिटी को भी बूस्ट किया जा सकता है।
6. शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है
नीम के सेवन से शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद मिलती है। साथ ही ये विटामिन सी का भी बेहतरीन स्रोत है और इसमें मौजूद anti-inflammatory एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज शरीर को फायदा देती है। इसके साथ ही इससे खून भी साफ रहता है और ये ब्लड सरकुलेशन को बढ़ावा देता है।
ऐसे बनाएं नीम का जूस
नीम का जूस बनाने के लिए सबसे पहले आपको नीम की ताजी पत्तियों को लेकर इन्हें अच्छे से साफ करना है। इसके बाद इन पत्तियों को अच्छे से ब्लेंड कर लें और पानी में डालकर फिर अच्छे से पीस लें। इसके बाद इस पेस्ट को सूती कपड़े में रखकर इसका रस निकाल लें।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: