हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सिर्फ 1 मिनट में कैसे चेक करें Gut Health, बस करना होगा ये आसान काम

गट हेल्थ हमारी ओवरऑल हेल्थ का ख्याल रखने के लिए सबसे जरूरी होता है। इसलिए, इसका स्वास्थ्य सही रखना अहम है। आइए हम आपको गट हेल्थ के बारे में जानने के लिए एक आसान टेस्ट बताते हैं, जिससे आपको सिर्फ 1 मिनट में रिजल्ट पता चल जाएगा।

विज्ञापन

क्या आपको पता है पेट की हेल्थ से हम यह बात भी पता लगा सकते हैं कि आपकी ओवरऑल हेल्थ कैसी है? आंतों का स्वास्थ्य सही रखने से आप कई बीमारियों से भी बच सकते हैं। गट हेल्थ हमारे पाचन और आंतों से संबंधित होता है। आंतों की सेहत के बारे में पता लगाने के लिए हमें एक साधारण टेस्ट करने की आवश्यकता है, जो सिर्फ 1 मिनट के अंदर ही हो जाएगा। इस टेस्ट से आपके पेट के एसिड लेवल के बारे में पता लगेगा। अगर यह सही होगा, तो आपको 1 मिनट में ही पता लग जाएगा कि आपका स्वास्थ्य कैसा है। साथ ही, यह इलेक्ट्रोलाइट्स का स्तर भी बताएगा, जो पाचन में अपनी भूमिका अदा करता है।

गट हेल्थ सही न होने के कुछ संकेत:

  • पेट में हमेशा गैस और सूजन महसूस होना।
  • लंबे समय तक कब्ज या दस्त का सामना करना।
  • स्किन पर चकत्ते या एलर्जी होना।
  • अधिक थकान और पसीना आना।

ये भी पढ़ें- World TB Day: समान्य और टीबी की खांसी में क्या अंतर? जानें एक्सपर्ट से

Gut Health चेक करने का तरीका

इसके लिए आपको बेकिंग सोडा और आधा गिलास पानी लेना होगा। सबसे पहले 1 गिलास पानी में 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। इस मिश्रण को सुबह के समय खाली पेट पिएं और 1 मिनट तक इंतजार करें। आपको डकार आने का वेट करना है। अगर डकार 2 से 3 मिनट के अंदर आ रही है, तो यह सामान्य एसिडिटी है। वहीं, 3 से 5 मिनट के बाद डकार आए, तो हल्की एसिडिटी हो सकती है। अगर 5 मिनट बाद भी डकार नहीं आए, तो आपके पेट में एसिड की कमी है। 1 मिनट के अंदर डकारें आने का मतलब है कि एसिड का लेवल हाई है और आपको अपनी गट सुधारने की जरूरत है।

विज्ञापन

photo credit-freepik

कैसे सुधारे गट हेल्थ?

  • हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, दही, और नट्स का सेवन करें।
  • भरपूर पानी पिएं और प्रोबायोटिक फूड्स खाएं।
  • ध्यान, योग और मेडिटेशन करें।

ये भी पढ़ें- World TB Day: पेट दर्द भी कही टीबी के लक्ष्ण तो नहीं? जानें बचाव के तरीके

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola