पहली दफा पिता बनने पर सिकुड़ जाता है पुरुष का दिमाग, स्टडी में सामने आई ये वजह
Edited By Bhoopendra Rai

First Time Father May Experience Brain Shrinkage
Edited By Bhoopendra Rai

First Time Father May Experience Brain Shrinkage
अब तक आपने सुना होगा कि बच्चे के जन्म के बाद मां को कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है। लेकिन हाल में हुई एक स्टडी में बड़ा दावा किया गया है। स्टडी में बताया गया है कि बच्चे के जन्म के बाद सिर्फ मां के व्यवहार और शरीर पर असर नहीं पड़ता, बल्कि पिता बनने वाले पुरुषों पर भी पड़ता है। इतना ही नहीं पहली बार पिता बन रहे पुरुषों को दिमाग सिकुड़ने की समस्या से जूझना पड़ सकता है।
स्टडी बताती है कि दिमाग के अंदर की परतें सिर्फ मां बनने वाली महिला की नहीं बदलती, बल्कि पहली दफा पिता बनने वाला पुरुषों के न्यूरल सबस्ट्रेट्स यानी आसान भाषा में कहें तो दिमाग की परतों में बदलाव आता है। इससे उनका दिमाग सिकुड़ने लगता है।
दरअसल, जब भी कोई पहली बार माता-पिता बनना एक बड़ा एडजस्टमेंट करना होता है। नई जिम्मेदारी और किरदार के चलते दिमाग पर इसका सीधा असर होता है, इसके बारे में कहीं कोई चर्चा नहीं होती, लेकिन स्टडी में यह बात सामने आई है कि पहली बार पिता बनने वाले पुरुषों के दिमाग में मौजूद कॉर्टिकल वॉल्यूम (Cortical Volume) में एक या दो फीसदी की कमी आती है।
First-Time Dads May Experience Brain Shrinkage, Scientists Find https://t.co/dJs9ApNliC
— ScienceAlert (@ScienceAlert) September 11, 2022
कॉर्टिकल वॉल्यूम एक तरह का सिकुड़न है, जो दिमाग के डिफॉल्ट मोड नेटवर्क (Default Mode Network) से जुड़ा होता है। जब पुरुष इस बात को एक्सेप्ट करता है कि वह पिता बन चुका है, तो उसका दिमाग सिकुड़ने लगता है। ये स्टडी सेरेब्रल कॉर्टेक्स में प्रकाशित हुई है।
कॉर्टिकल वॉल्यूम असल में दिमाग की शुद्धता को बढ़ाता है। उसे ज्यादा रिफाइन करता है। इससे बच्चे के साथ उसका मानसिक संबंध बेहतर होता है। बच्चे से उसके रिश्ते में प्रेम पनपता है। वहीं मां बनने वाली महिलाओं के साथ ये थोड़ा सा ज्यादा होता है। यही वजह है कि मां का बच्चे के साथ लगाव, प्रेम और संबंध ज्यादा घना और गहरा होता है।
आपको बता दें कि ये स्टडी मैग्नेटिक रेसोनेंस इमेजिंग (MRI) डेटा पर आधारित है। जिसमें पहली बार पिता बने 40 लोगों के दिमाग का बच्चे के जन्म से पहले और बाद में विश्लेषण किया गया है, इसमें से 20 स्पेन के हैं और 20 अमेरिका के। इतना ही नहीं इसके अलावा स्पेन में 17 ऐसे लोगों के दिमाग का भी अध्ययन किया गया, जिनके बच्चे नहीं हैं। इन सभी का डेटा एकसाथ जमा करने के बाद दो प्रयोगशालाओं में इनके दिमाग के वॉल्यूम, मोटाई और ढांचागत विकास की स्टडी की गई, जिसके बाद यह बात सामने आई है।
ये बात सभी को पता है कि जब किसी तरह की खुशी का अहसास होता है, तो इसका सीधा असर दिमाग के सबकॉर्टेक्स पर पड़ता है, लेकिन यहां पर ऐसा नहीं है। यहां पिता बनने के बाद पुरुष खुश तो होते हैं, लेकिन वो पोस्टपार्टम डिप्रेशन का शिकार हो रहे होते हैं। उनका दिमाग सिकुड़ रहा होता है, क्योंकि अब उनके पास एक नई जिम्मेदारी होती है।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: