---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Liver Care TIPS: लिवर को मजबूत बनाते हैं ये 5 फूड्स, आज से ही करें डाइट में शामिल

Liver Care TIPS: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लिवर को हेल्दी रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि लिवर शरीर का महत्वपूर्ण अंग होता है। लिवर शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकाल कर शरीर को हेल्दी रखने में भी मदद करता है। लिवर शरीर में विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन के स्टोरेज का काम करता है।आजकल व्यस्त […]

---खबर नीचे जारी है---

Liver Care TIPS: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लिवर को हेल्दी रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि लिवर शरीर का महत्वपूर्ण अंग होता है। लिवर शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकाल कर शरीर को हेल्दी रखने में भी मदद करता है। लिवर शरीर में विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन के स्टोरेज का काम करता है।

आजकल व्यस्त दिनचर्या और खराब खान पान के कारण लिवर पर काफी असर पड़ रहा है, इसलिए जरूरी है कि हम अपने खान पान पर ध्यान दें। इसके लिए हमे अपने डाइट में बदलाव करना पड़ेगा। लिवर को हेल्दी रखने के लिए डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जिससे लिवर हमेशा स्वस्थ बना रहे। आइए अब हम आपको ऐसे 5 सुपरफूड्स के बारे में बताते हैं, जिनके सेवन से लिवर स्वस्थ रहता है।

अभी पढ़ें कैंसर के इलाज में मददगार साबित हो रहे ये इनोवेशन, एक्सपर्ट्स से जानिए इनके बारे में सबकुछ…

1. लिवर के लिए फायदेमंद गाजर

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए गाजर जरूर खाना चाहिए। गाजर में भरपूर मात्रा में बीटा कैरोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन और मैग्नीशियम पाया जाता है। इसके अलावा इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो लिवर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

2. लिवर के लिए फायदेमंद अंजीर

अंजीर लिवर के लिए फायदेमंद होता है। इसमें कैल्शियम, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर की मात्रा पाई जाती हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

3. लिवर के लिए फायदेमंद अंगूर

अंगूर भी लिवर के लिए फायदेमंद होता है। लिवर के लिए विटामिन सी जरूरी होता है और अंगूर में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। इसके अलावा शरीर की सूजन और चोट ठीक करने में भी अंगूर का इस्तेमाल किया जाता है।

---खबर नीचे जारी है---

4. लिवर के लिए फायदेमंद तरबूज

तरबूज लिवर को स्वस्थ रखने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। तरबूज लिवर को डिटॉक्सीफाई करता है, साथ ही इसके सेवन से शरीर हाइड्रेट रहता है।

अभी पढ़ें विटामिन डी कमी से फूलने लगती है सांस, तुरंत खाना शुरू करें ये फूड्स, समस्या होगी खत्म

---खबर नीचे जारी है---

5. लिवर के लिए फायदेमंद लहसुन

लहसुन भी लिवर के लिए फायदेमंद होता है। लहसुन को सुबह खाली पेट भी खा सकते हैं। इसके सेवन से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं, इसके अलावा लहसुन का नियमित सेवन इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है।

Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

---खबर नीचे जारी है---

अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Sep 12, 2022 04:25 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola