Tingling In Hands: हाथ में अक्सर ही झनझनाहट होती है या हाथ सुन्न पड़ जाते हैं. ऐसा कभी-कभार होना किसी आम दिक्कत के कारण हो सकता है जैसे विटामिन बी12 की कमी (Vitamin B12 Deficiency) हो जाना या फिर ब्लड फ्लो ठीक तरह से ना हो पाना. लेकिन, यह दिक्कत लगातार बनी रहे तो गंभीर समस्या की तरफ इशारा होती है. अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर करके डॉ. अरुण एल नायक ने इस बारे में जानकारी दी है. न्यूरोसर्जन डॉ. अरुण एल नायक बताते हैं कि हाथों में झनझनाहट, सुन्नपन और दर्द रहता है तो यह कार्पल टनल सिंड्राम (Carpal Tunnel Syndrome) का लक्षण हो सकता है. कार्पल टनल सिंड्रोम होने पर ये दिक्कतें होती हैं. लेकिन, रोजमर्रा की कुछ ऐसी गलतियां हैं या कहें आदतें हैं जो इस दिक्कत को और ज्यादा बढ़ा सकती हैं. यहां जानिए कौन सी हैं ये गलितयां और इन्हें करने से कैसे बचें.
कार्पल टनल सिंड्रोम को बढ़ाती हैं ये गलतियां
कलाई को बहुत ज्यादा मोड़े रखना – कलाई को बहुत ज्यादा टेढ़ा करके टाइप करना या फिर फोन को हाथ ज्यादा घुमाकर या अजीब तरह से कान पर लगाए रखना नर्व्स पर दबाव डालता है.
ब्रेक्स ना लेना – लंबे समय तक काम करते रहना और बीच-बीच में हाथों को स्ट्रेच ना करना दर्द को बढ़ाता है.
लगातार हाथों पर दबाव – बहुत भारी थैले उठाना, लंबे समय तक ड्राइव करना या फिर देर तक मैसेज करते रहना कलाई पर दबाव बनाता है.
हाथ पर सोना – बहुत से लोगों की आदत होती है कि वे तकिए के नीचे हाथ रखकर या सिर के नीचे हाथ रखकर सोते हैं. इससे हाथों की नर्व डैमेज (Nerve Damage) होने लगती हैं.
अन्य हेल्थ समस्याएं – डायबिटीज, मोटापा और थायराइड डिजीज कार्पल टनल सिंड्रोम को बढ़ाने का काम कर सकते हैं.
डॉक्टर की सलाह है कि इन गलितयों को करने से बचें जिससे कि नर्व डैमेज से बचा जा सके और कार्पल टनल सिंड्रोम ज्यादा गंभीर रूप ना ले ले.
किन लोगों को हो सकता है कार्पल टनल सिंड्रोम
ज्यादातर महिलाएं कार्पल टनल सिंड्रोम का शिकार होती हैं. कोई क्रोनिक बीमारी, डायबिटीज या हाइपोथाइराइडिज्म में यह हो सकता है. इसके अलावा, जिन लोगों का काम हाथों की कसरत वाला ज्यादा होता है, जो ज्यादा साफ-सफाई करता है और कंप्यूटर पर ज्यादा देर तक काम करता है उसके हाथों में ये दिक्कतें हो सकती हैं.
हाथों में झनझाहट हो तो क्या करें
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.