क्या किडनी स्टोन से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है? जानिए महिला और पुरुष में से कौन है हाई रिस्क पर

Kidney Stone to Cancer: अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि क्या किडनी स्टोन को कुछ वक्त तक नजरअंदाज किया जाए, या उसका इलाज देर से किया जाए तो यह क्या किडनी कैंसर का रूप ले सकता है? आइए जानते हैं क्या कहते हैं वैज्ञानिक शोध?

Kidney Stone To Kidney Cancer

किडनी स्टोन से कैंसर भी हो सकता है? (Image: AI)

Kya Kidney Stone Kidney Cancer Ka Khatra Badha Sakti Hai: गलत खानपान, पानी कम पीना और खराब लाइफस्टाइल के कारण लोगों में किडनी स्टोन की समस्या हो जाती है, आज के वक्त में इसके मामले इतने बढ़ गए हैं कि एक युवा जिसका उम्र 20-25 साल होती है, वह भी किडनी स्टोन का शिकार हो जाता है, जिसके बाद अगर स्टोन बहुत छोटे होते हैं, तो उसे दवाइयों से वरना ऑप्रेशन से ही उन पत्थरों को निकाला जाता है. हालांकि, अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि क्या किडनी स्टोन की समस्या किडनी से जुड़े कैंसर के खतरे को बढ़ावा दे सकती है? आइए जानते हैं यह बात सच है या झूठ?

विज्ञापन
विज्ञापन

किडनी स्टोन और किडनी कैंसर शरीर में कैसे जन्म लेते हैं?

किडनी स्टोन आमतौर पर तब बनते हैं जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है या पेशाब में कैल्शियम, ऑक्सलेट और यूरिक एसिड जैसे पदार्थ ज्यादा जमा हो जाते हैं. वहीं किडनी कैंसर तब होता है जब किडनी की कोशिकाएं असामान्य तरीके से बढ़ने लगती हैं. धूम्रपान, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और खराब लाइफस्टाइल इसका खतरा बढ़ा सकते हैं. हालांकि, सही खानपान और पर्याप्त पानी पीना इस तरह की समस्याओं से बचाव में मदद मिल सकती है. दोनों ही समस्या में शुरुआती लक्षण साफ दिखाई नहीं देते हैं, लेकिन वक्त के साथ-साथ यह अपने पैरों को शरीर में जमाने लगते हैं और फिर अपने खतरनाक लक्षण दिखाते हैं, जिससे व्यक्ति को बहुत तकलीफ का सामना करना पड़ता है.

विज्ञापन

क्या किडनी स्टोन बढ़ा सकती है किडनी कैंसर का खतरा? Can kidney stones increase the risk of kidney cancer?

अब आते हैं अपने मुख्य सवाल पर कि क्या किडनी स्टोन को लंबे समय तक नजरअंदाज करना किडनी कैंसर के खतरे बढ़ा सकती है? बता दें कि, लंबे समय तक किडनी स्टोन (Kidney Stone) रहने से किडनी कैंसर (Kidney Cancer) का खतरा बढ़ सकता है. शोध बताते हैं कि पथरी के कारण होने वाली पुरानी सूजन (inflammation) और जलन कोशिकाओं के डीएनए को नुकसान पहुंचा सकती है, जिससे कैंसर का जोखिम लगभग दोगुना हो सकता है.

विज्ञापन

वक्त रहते इलाज कराना बेहतर होता है, वरना जितना ज्यादा वक्त गुजरेगा, उतनी बड़ी परेशानी आपको भविष्य में झेलनी पड़ सकती है. अगर आपको किडनी स्टोन की समस्या है और आप इंतजार में है कि कुछ महीनों के बाद उसका इलाज करवाएंगे, यहां इंतजार में है कि जब दर्द होगा तब इलाज करवाएंगे, तो ऐसा करना सही नहीं है, आपको चाहिए कि आप डॉक्टर से सलाह लें और अपनी जांच कराते रहें.

महिला या पुरुष किसे ज्यादा खतरा?

विज्ञापन

सामान्य जानकारी के अनुसार, किडनी का कैंसर, उम्र या लिंग देखकर नहीं होता, वह हर किसी को अपना शिकार बना सकता है. लेकिन फर्क इतना है कि पुरुषों में महिलाओं की तुलना में इसका खतरा लगभग दोगुना होता है.

इस बात का ध्यान रखें कि, धूम्रपान करने और काम के दौरान जहरीले केमिकल्स के संपर्क में आने से किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारियों, यहां तक कि कैंसर का खतरा बढ़ सकता है. वहीं जिन महिलाओं को बार-बार यूटीआई या योनि संक्रमण होता है, उन्हें समय-समय पर डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए, ताकि किडनी की समस्या का समय पर पता चल सके और यह समस्या कैंसर का रूप न ले लें.

विज्ञापन

किडनी कैंसर और किडनी स्टोन के कैसे दिखाई देते हैं लक्षण?

किडनी स्टोन (Kidney Stone) के आम लक्षण

विज्ञापन
  • पीठ या कमर के एक तरफ तेज दर्द होना.
  • पेशाब करते समय जलन या दर्द महसूस होना.
  • बार-बार पेशाब आने की समस्या.
  • पेशाब में खून दिखाई देना.
  • मतली या उल्टी आना.
  • पेशाब का रंग गहरा या बदबूदार होना.

किडनी कैंसर (Kidney Cancer) के संभावित लक्षण

  • पेशाब में खून आना (बिना दर्द के भी हो सकता है).
  • कमर या पीठ में लगातार दर्द रहना.
  • अचानक वजन कम होना.
  • लगातार थकान या कमजोरी महसूस होना.
  • भूख कम लगना.
  • हल्का बुखार जो बार-बार आता रहे.

अगर आपको इनमें से किसी भी तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाकर चेकअप कराएं और उनकी सलाह के अनुसार, इस समस्या को ठीक करें. आपके तरफ से थोड़ी देरी आपके जान पर खतरा बन सकती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ