रात होते ही रोने लगता है आपका बच्चा? गायनेकोलॉजी से जानिए एक मां को क्या करना चाहिए

Bachcha Sota Kyu Nahi Hai: अगर आपका बच्चा दिनभर सोता है और रात में परेशान करता है तो आपको अपने रूटीन पर ध्यान देना होगा ताकि आपका बच्चा आसानी से सो पाए.

Why Child is Crying at Night

रात होते ही रोने लगता है आपका बच्चा? Image Credit- Freepik

Why Child is Crying at Night: आजकल हर मां की यही परेशानी है कि उनका बच्चा सोता नहीं है, जिसकी वजह से उनकी भी नींद पूरी नहीं होती है. साथ ही, अगर उनका सोता भी है तो पूरा दिन लगा देता है और रात होते ही सुलाने की कोशिश की जाए तो रोने लगता है. इसलिए हर मां को पूरी रात जागना पड़ता है और नींद ना पूरी हो कि वजह से उन्हें कई तरह की दिक्कत होने लगती हैं. अगर आप भी बच्चे की इस समस्या से परेशान हैं तो आपको गायनेकोलॉजी और चाइल्ड डॉक्टर समरा के बताए टिप्स जरूर अपनाने चाहिए. उनका कहना है कि ऐसा बच्चा इसलिए करता है क्योंकि उन्हें टाइम के मुताबिक सोना नहीं आता और ना ही उन्हें यह मालूम होता कि रात कब होती है. इसलिए हर मां को शुरुआत से ही अपने बच्चे पर ध्यान देने की जरूरत होती है ताकि उनका रूटीन दुनिया के हिसाब से बन जाए. अगर ऐसा नहीं होता तो बच्चा दिनभर सोता है और रात में जागकर परेशान करता है. इससे बचने के लिए ये टिप्स आपके काम आएंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

रात होते ही रोने लगता है आपका बच्चा?

  • भूख लगना- छोटे बच्चों को भूख बहुत जल्दी लगती है. इसलिए इन्हें दूध पिलाएं और अगर बच्चा रो रहा है तो गोद में पिलाकर बच्चे को शांत करें. 
  • गैस या पेट दर्द- कई बार बच्चों को रात में गैस या पेट दर्द की समस्या हो जाती है. इसलिए हमेशा बच्चों को दूध पिलाने के बाद कंधे पर रखकर हल्के से डकार दिलाएं. 
  • गीला डायपर- बच्चों की स्किन बहुत नाजुक होती है. अगर डायपर ज्यादा देर तक गीला रहे तो बच्चे को जलन या असहजता हो सकती है. इसलिए जब बच्चा रोए तो डायपर जरूर चेक करें. 
  • ज्यादा गर्मी या ठंड- अगर आपने बच्चे को ढक रखा है तो हो सकता है उसे गर्मी लग रही हो. वहीं, अगर कुष्ठ नहीं पहना तो इसका मतलब हो सकता है बच्चे को ठंड लग रही है. 

मां को क्या करना चाहिए?

  • रोजाना 8 बजे बच्चे को सुलाने का टाइम बनाएं. इस दौरान पूरी तरह से शांति रखें और बच्चे का एक रूटीन सेट करें.
  • कई बार बच्चा डायपर की वजह से ऐसा करता है. इसलिए अच्छी कंपनी के डायपर बच्चे के लिए सेलेक्ट करें.
  • हर 4 घंटे बाद बच्चे का डायपर चेंज करें, ताकि बच्चा नींद से ना उठे.
  • डायपर चेंज करते वक्त बच्चे के क्रीम लगाना बिल्कुल ना भूलें. कई बार रैशेज की वजह से बच्चा उठ जाता है.

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में बच्चे को अंडा खिलाना चाहिए या नहीं? डॉक्टर ने दिया जवाब

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ