Fatty Liver Causes: डॉक्टर शिव कुमार सरीन के अनुसार, लिवर में खराबी होने का सबसे बड़ा कारण खराब डाइट का सेवन करना है। जो लोग ज्यादा तला-भुना खाना खाते हैं या फिर शराब का अधिक सेवन करते है उनके लिवर पर ज्यादा प्रभाव पड़ता है। डॉक्टर कहते हैं कि शादी से पहले दोनों लोगों को कुछ टेस्ट करवाने चाहिए जो लिवर को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। शरीर में पोषक तत्वों की कमी और फैमिली हिस्ट्री से भी लिवर डैमेज होता है। आइए आपको बताते हैं लिवर एक्सपर्ट की राय।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
डॉक्टर शिव कुमार सरीन कहते हैं कि हर किसी को किसी भी फैमिली का हिस्सा बनने से पहले अपनी बॉडी का चेकअप जरूर करवाना चाहिए क्योंकि भारत में अब भी लोग अरेंज मैरिज और शादी से पहले बॉडी और हेल्थ को ज्यादा प्रायोरिटी नहीं देते हैं। इस वजह से कई बार शादी के बाद दोनों में से कोई एक किसी बीमारी से पीड़ित हो जाता है या फिर उनकी आने वाली जनरेशन में कोई गंभीर बीमारी का रिस्क बढ़ जाता है।
ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
कौन सा टेस्ट करवाएं?
एसजीपीटी टेस्ट (SGPT) को करवाने से कई पीढ़ियां सुरक्षित रहेंगी। जी हां, डॉक्टर कहते हैं कि इस एक टेस्ट को अगर दोनों लोग करवा लें तो इससे वे कई प्रकार के रोगों से खुद को बचाएंगे क्योंकि इस टेस्ट से लिवर फंक्शनिंग, उसमें कोलेस्ट्रॉल का स्तर और फैट चेक किया जा सकता है। यह टेस्ट ज्यादा महंगा भी नहीं है, इसलिए हर कोई इसे करवा सकता है।
फैटी लिवर के संकेत
- थकान और कमजोरी।
- पेट में सूजन।
- पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में दर्द होना।
- उल्टी या मतली की समस्या।
- भूख में कमी।
लिवर हेल्थ के लिए कुछ उपाय
स्वस्थ आहार का सेवन करें।
नियमित रूप से व्यायाम करें ताकि वजन नियंत्रित रहे।
स्मोकिंग और अल्कोहल से दूरी बनाएं।
ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
एक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 hr agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 hr agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
3 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
5 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
7 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
8 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
22 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines