---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Digestion Problems: बॉडी में ये 5 संकेत प्रोटीन न पचने के लक्षण, गंभीर बीमारी को दावत

Digestion Problems: प्रोटीन शरीर के लिए सबसे अहम तत्व माना जाता है। इसकी मदद से शरीर को ताकत मिलती है। प्रोटीन ओवरऑल हेल्थ के लिए भी आवश्यक माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों को प्रोटीन नहीं पच पाता है। लेकिन इसके बारे में कैसे पता चलेगा? आइए जानते हैं इसके संकेतों के बारे में।

---विज्ञापन---

Digestion Problems: प्रोटीन हमारे शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है, जो मांसपेशियों की वृद्धि, रिपेयरिंग और अन्य कई शारीरिक कामों को करने में मदद करता है। मगर कुछ लोगों को प्रोटीन सही से नहीं पच पाता है, इसके कई कारण हैं जैसे कि खराब गट हेल्थ। प्रोटीन पचकर पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड और पेप्सिन के द्वारा छोटे पेप्टाइड्स में बंट जाता है। इसके बाद यह छोटी आंतों में जाता है। प्रोटीन न पचने के कारणों में पेट में एसिड की कमी, पैनक्रियाटिक इशूज और फूड इनटॉलरेंस शामिल हैं। मगर कुछ लोगों को इस बात को समझने में परेशानी होती है कि कैसे और कब हमारा पेट इसे नहीं पचा पाता है। इसके लिए हमें इसके संकेतों के बारे में जानना होगा। चलिए आपको बताते हैं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

इस पर डॉक्टर वीके मिश्रा कहते हैं कि प्रोटीन के कई डिसऑर्डर्स होते हैं, जिनमें प्रोटीन इनडाइजेशन भी शामिल है। प्रोटीन इनडाइजेशन में आपका पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है और पेट उसे नहीं पचा पाता है। प्रोटीन पाचन में दिक्कत होने पर ये संकेत दिखते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

ये हैं 5 शुरुआती संकेत

1. पेट में गैस और सूजन

---विज्ञापन---

यदि आपको प्रोटीन फूड खाने के बाद पेट में गैस और सूजन की समस्या महसूस होती है, तो यह संकेत हो सकता है कि आपकी बॉडी प्रोटीन का पाचन ठीक से नहीं कर पा रही है। इससे पेट में असहजता हो सकती है और आपको ज्यादा डकारें आ सकती हैं।

2. दस्त या कब्ज की समस्या होना

---विज्ञापन---

प्रोटीन का पाचन न होने पर पेट की आंतों में गड़बड़ी हो सकती है, जिससे दस्त या कब्ज समस्याएं बढ़ जाती हैं। अगर आप ज्यादा प्रोटीन वाले फूड्स खा रहे हैं और आपको इन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो इसका मतलब यह हो सकता है कि आपका शरीर उस न्यूट्रिएंट को ठीक से पचा नहीं पा रहा है।

---विज्ञापन---

3. सीने में जलन

प्रोटीन न पचने पर पेट में एसिड रिफ्लक्स होता है, जिससे पेट में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है और पेट के साथ-साथ सीने में भी जलन होती है। वहीं, कुछ मामलों में पेट में एसिड की कमी के कारण प्रोटीन सही ले टूट नहीं हो पाता है, जिससे लक्षण और भी खराब हो जाते हैं।

---विज्ञापन---

4. मल में भोजन

अगर प्रोटीन ठीक से नहीं टूटता है, तो स्टूल में अपचित खाने के पार्टिकल्स दिखाई दे सकते हैं। यह पाचन वाले एंजाइम की कमी या आंत की सूजन का संकेत हो सकता है। ये सभी चीजें प्रोटीन के पाचन को प्रभावित करते हैं।

---विज्ञापन---

5. थकान और कमजोरी

प्रोटीन के पाचन में दिक्कत होने पर शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिलती है, जिससे आपको थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। शरीर को सही तरीके से काम करने के लिए सही पोषक तत्वों का पाचन जरूरी है और प्रोटीन के सही पाचन के बिना, आप आसानी से थक भी सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 01, 2025 10:13 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola