स्तन कैंसर की कीमोथेरैपी ले रही हैं मास्टरशेफ पंकज भदौरिया, Cancer ट्रीटमेंट में शरीर पर होने वाले बदलावों का किया जिक्र

Pankaj Bhadouria Breast Cancer: पंकज भदौरिया ने पोस्ट शेयर करके बताया है कि उनका ब्रेस्ट कैंसर का इलाज चल रहा है और इस दौरान उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. पंकज ने कीमोथेरेपी के बाद आई परेशानियों का भी जिक्र किया है.

Pankaj Bhadouria Cancer

पंकज भदौरिया ने बताया कीमोथेरेपी के बाद शरीर पर क्या साइड इफेक्ट्स पड़े. Image Credits - Insta/masterchefpankajbhadouria

Pankaj Bhadouria Cancer: मास्टशेफ सीजन 1 की विजेता पंकज भदौरिया स्तन कैंसर का इलाज करवा रही हैं. पंकज को मई 2026 में ब्रेस्ट कैंसर हुआ था जिसकी सर्जरी इसी साल जून में हो गई थी. इसके बाद से पंकज कीमोथेरैपी ले रही हैं. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करके पंकज ने बताया है कि ब्रेस्ट कैंसर के इलाज (Breast Cancer Treatment) में उन्हें किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और कौन-कौन सी दिक्कतें हैं जिनसे पंकज दोचार हो रही हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

कीमोथेरेपी के बाद शरीर में हुए बदलाव

पकंज भदौरिया ने दूसरी कीमोथेरेपी (Chemotherapy) ली है. उन्होंने लिखा, “अगस्त काफी इंवेटफुल रहा है. यह मेरी दूसरी कीमोथेरेपी से शुरू हुआ जिसने में बुरी तरह प्रभावित किया है. इससे मेरी सेहत और खासकर मेरे बालों पर बुरा असर पड़ा है. बचाव वाली दवाएं और देखभाल के बाद भी, मैं इंफेक्शंस से कमजोर हो गई थी और एक के बाद एक मेरा शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ने लगा.”

इन साइड इफेक्ट्स से होना पड़ा दोचार

विज्ञापन

कैंसर ट्रीटमेंट में होने वाले साइड इफेक्ट्स के बारे में बताते हुए पंकज ने लिखा, “फिर आया सबसे बड़ा आफ्टर इफेक्ट जोकि था बालों का झड़ना (Hair Loss). मेरा यकीन मानिए, कुछ भी आपको इसके लिए तैयार नहीं करता है. अपने बालों को खोना मेरे लिए किसी शॉक से कम नहीं था और इसे समझने में मुझे बहुत वक्त लगा.”

चुनौतियों के बीच अच्छे दिन भी रहे

विज्ञापन

पंकज ने बताया कि चुनौतियों के बीच कुछ अच्छे दिन भी रहे, लिखा, “जैसे-जैसे महीने बीते कुछ ऐसे दिन भी रहे जो खुशियां लेकर आए. दूर रहने वाले बहुत से दोस्त मुझसे मिलने आए, साथ त्योहार मनाए, मैंने कुछ मिठाइयां भी खा लीं. और फिर आखिर में परिवार के साथ पूरे 3 महीने बाद एक शाम बाहर गई. हां, हमने खाया और बहुत अच्छा महसूस हुआ. ऐसा लगा यह रिकवरी की तरफ एक कदम है.” पंकज ने इस बात का भी जिक्र किया है कि किस तरह कैंसर आपकी पूरी जिंदगी को बदलकर रख देता है. लेकिन, आप इसके साथ जितना हो सके उतनी अच्छी तरह से जीना सीख लेते हैं.

विज्ञापन

स्तन कैंसर (Breast Cancer) एक ऐसी बीमारी है जिसमें एब्नॉर्मल सेल्स स्तन में बढ़ने लगती हैं और ट्यूमर बन जाती हैं. ब्रेस्ट कैंसर के लक्षणों में स्तन पर गांठ बनना, स्तन की त्वचा का बदल जाना, निप्पल का आकार या रंग बदलना, त्वचा का टेक्सचर बदल जाना या फिर स्तन से असमान्य तरह का फ्लुइड निकलना शामिल है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.


विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ