दिल की सेहत का रखना है ख्याल? AIIMS के डॉक्टर ने बताए 3 रूल्स, हर किसी को पता होनी चाहिए ये बातें
दिल की बीमारी बहुत ही आम हो गई है, लेकिन एम्स के डॉक्टर अंबुज रॉय का कहना है कि इंसान को तुरंत हमारी बताई गई चीजें देखनी होगी, ताकि फायदा वक्त पर पहुंच सके और किसी भी तरह का नुकसान न हो पाए. ये टिप्स क्या हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
इन संकतों की पहचान वक्त पर करना है जरूरी. Image Credit- Freepik
आजकल बहुत कम उम्र में भी हार्ट से जुड़ी समस्याएं देखने को मिल रही हैं. इसका कोई एक कारण नहीं है, बल्कि गलत खान-पान, फिजिकल एक्टिविटी की कमी, लंबे समय तक बैठे रहना, तनाव, तंबाकू खाना, मोटापा और अनकंट्रोल्ड ब्लड प्रेशर जैसे कई फैक्टर दिल की सेहत को इफेक्ट कर सकते हैं. ऐसे में सिर्फ बीमारी होने के बाद इलाज कराने के बजाय पहले से ही हार्ट को स्वस्थ रखने पर ध्यान देना जरूरी है. हालांकि, अगर आप बीमार हैं तो एम्स में दिल्ली के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर अंबुज रॉय का कहना है कि खतरा कम करने के लिए आपको इन चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है. ये चीजें क्या हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
अगर आपको कोई परेशानी है या दिल की बीमारी है तो दिल में दर्द होना, सीने में जलन या घबराहट जैसी चीजों को नजरअंदाज न करें. ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि भारत में ज्यादातर लोग इन चीजों को गैस की समस्या कहकर नजरअंदाज कर देते हैं. आप न करें, तुरंत डॉक्टर के पास जाकर टेस्ट कराएं और दिल को हेल्दी रखें.
बीमारियों को कंट्रोल करने का टारगेट रखना
अगर आपको कोई बीमारी है जैसे थायराइड, बीपी, शुगर या कोई दूसरी तो आपको इसके लेवल को कंट्रोल रखना होगा. अगर आप इन्हें कंट्रोल रखने का प्लान करेंगे तो दिल हेल्दी वैसे ही रहेगा. इन्हें लेवल में लाने के लिए डॉक्टर से बात करें और अपने ऊपर ध्यान दें. ताकि कोई लेवल ऊपर या नीचे हो तो परेशानी का सबब बिल्कुल न बनें.
दिल को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज करना काफी नहीं है, खान-पान पर भी ध्यान देना जरूरी है. डॉक्टर अंबुज रॉय ने हार्ट हेल्थ के लिए फल, हरी सब्जियां और संतुलित डाइट पर जोर दिया है. डाइट में ज्यादा फल-सब्जियां, साबुत अनाज, दालें और पौष्टिक चीजें शामिल की जा सकती हैं. वहीं जरूरत से ज्यादा कैलोरी, बहुत ज्यादा फैट और फास्ट फूड खाने से बचना चाहिए.
दिल को हेल्दी रखने के लिए क्या करना चाहिए?
दिल को हेल्दी रखने के लिए एक अच्छी लाइफस्टाइल को अपनाएं. साथ ही, हर तीसरे महीने दिल से जुड़े टेस्ट कराएं, जिससे बीमारी का पता आसानी से लगाया जा सके. इसके अलावा, कोई भी दवा बिना डॉक्टर की सलाह के न खाएं और अगर आप स्मोकिंग करते हैं तो तुरंत छोड़ने का फैसला करें.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.