बेटी को HPV वैक्सीन लगवाना क्यों है जरूरी? स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा इन 5 बातों का भी जरूर रखें ध्यान

What Is HPV Vaccine: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय से जानिए 14 वर्षीय लड़कियों को HPV टीका लगाना क्यों जरूरी है, यह टीका किस कैंसर के खतरे को दूर रखता है और टीका लगवाते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है.

HPV Vaccine

एचपीवी टीका किस आयु से लगवाना चाहिए? AI GEnerated Image

HPV Vaccine For Girls: HPV यानी ह्यूमन पैपिलोमावायरस एक वायरस है जो मुख्य रूप से महिलाओं को प्रभावित करता है और महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा यानी सर्विक्स का कैंसर या सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) का खतरा पैदा करता है. इस वायरस से संक्रमित होने के खतरे को कम करने के लिए एचपीवी वैक्सीन लगवाई जाती है. एचपीवी का टीका लगवाने पर ह्यूमन पैपिलोमावायरस से होने वाले इंफेक्शंस और खासकर सर्विक्स के कैंसर की संभावना कम हो जाती है. इसीलिए एचपीवी टीका लगवाना महत्वपूर्ण है.

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वाइकल कैंसर और एचपीवी का टीका

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, सर्वाइकल कैंसर भारत में महिलाओं को सबसे ज्यादा होने वाले कैंसर की सूची में दूसरे नंबर पर आता है. WHO GLOBOCAN 2022 की रिपोर्ट के अनुसार, हर साल भारत में इसके 1 लाख 20 हजार नए मामले सामने आते हैं और 80 हजार मौतें दर्ज की जाती हैं. एचपीवी से लंबे समय तक संक्रमित रहना सर्वाइकल कैंसर की सबसे बड़ी वजहों में से एक है.

14 साल की लड़कियों के लिए HPV टीका

विज्ञापन

HPV वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर को होने से रोकने में 93-100% इफेक्टिव है. ऐसे में भारत सरकार ने 14 साल की लड़कियों को HPV का टीका लगाने की पहल शुरू की है. इसमें टीके की 0.5 ml की सिंगल डोज इंजेक्शन के माध्यम से दी जा रही है. यह सरकारी दवाखानों में मुफ्त है.

किस स्थिति में नहीं लगाया जा सकता टीका

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, जिन लड़कियों की तबीयत खराब है उन्हें ठीक होने तक टीका नहीं लगाया जा सकता, जिन्हें पहले कभी वैक्सीनेशन से गंभीर एलर्जी हुई हो, जिन्हें यीस्ट से एलर्जी है और जो टार्गेट एज ग्रूप से बाहर हैं उन्हें टीका नहीं लगा सकते हैं.

पैरैंट्स ध्यान रखें ये 5 बातें

विज्ञापन
  • HPV वैक्सीन लगवाते समय ध्यान रखें कि बेटी ने टीका लगवाने से पहले खाना खाया है
  • उसे शांत और रिलैक्सड रहने में मदद करें
  • टीकाकरण केंद्र में टीका लगवाने के बाद 30 मिनट तक रुकें
  • बेटी को कुछ देर आराम करने के लिए कहें
  • टीका लगवाने से पहले पेरेंट्स की मंजूरी अनिवार्य है, इस बात का ध्यान रखें.

यह भी पढ़ें – अचानक धुंधली दृष्टि और चक्कर आने का क्या कारण है? क्या यह Low BP का लक्षण है, जानिए यहां

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

Source - Ministry of Health and Family Welfare

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ