Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

दंड अभ्यास करने का सही तरीका क्या है? बाबा रामदेव ने बताया इस योगासन को करने के अद्भुत फायदे

Dand Abhyas Benefits: हेल्दी लाइफ के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है. आप अपने रूटीन में दंड अभ्यास शामिल कर सकते हैं. बाबा रामदेव का कहना है कि यह शरीर की ताकत, स्टैमिना और संतुलन बढ़ाने में काफी असरदार है.

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Feb 15, 2026 13:22
Dand Abhyas Benefits
दंड अभ्यास करने का सही तरीका. Image Credit- News24

Swami Ramdev Dand Baithak: हेल्दी लाइफ के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है. आप अपने रूटीन में दंड अभ्यास शामिल कर सकते हैं. बाबा रामदेव का कहना है कि यह शरीर की ताकत, स्टैमिना और संतुलन बढ़ाने में काफी असरदार है. इससे छुटकारा पाने के लिए लोग जिम जाते हैं, तरह-तरह के सप्लीमेंट्स लेते हैं या एक्सरसाइज को रूटीन का हिस्सा बनते हैं. ऐसे में अगर आप चाहें तो दंड अभ्यास भी कर सकते हैं. बाबा रामदेव के अनुसार इसे करने से बॉडी को अलग तरह की एनर्जी मिलती है. सही तकनीक से किया गया दंड ना सिर्फ ताकत बढ़ाता है, बल्कि शरीर को संतुलित भी बनाता है. आप भी इसे अपने रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं, बस आपको इसे सही तरीके से करना होगा. तभी दंड अभ्यास का फायदा पूरा तरह से मिल पाएगा.

इसे भी पढ़ें- गठिया के 3 प्रारंभिक लक्षण क्या हैं? एक्सपर्ट से जानिए जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए क्या करना चाहिए

---विज्ञापन---

दंड अभ्यास क्या है?

दंड अभ्यास एक पारंपरिक भारतीय व्यायाम है, जिसे इंडियन पुश-अप भी कहा जाता है. यह योग पारंपरिक है जिसमें शरीर को जमीन के सहारे आगे-पीछे ले जाकर एक खास मुद्रा में उठाना-झुकाना होता है. ऐसा करने से पूरे शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं.

दंड अभ्यास करने का सही तरीका

  • सबसे पहले मैट पर सीधे खड़े हों और शरीर को एकदम सीधा रखें.
  • इस दौरान धीरे-धीरे आगे की ओर झुकते हुए दोनों हथेलियां जमीन पर रखें.
  • अब पैरों को पीछे लेकर जाएं और शरीर को सीधा रखें.
  • सांस अंदर लेते हुए शरीर को नीचे की ओर झुकाएं और छाती जमीन के करीब आए, लेकिन पेट जमीन से ना छुए.
  • सांस छोड़ते हुए शरीर को वापस ऊपर की ओर उठाएं.
  • इस मुद्रा को लगभग 15 मिनट तक करें.

बाबा रामदेव ने बताए दंड अभ्यास के अद्भुत फायदे

  • बाबा रामदेव का कहना है कि यह अभ्यास कंधे, बाजू, छाती, पेट और पीठ की मांसपेशियों को टोन करता है.
  • नियमित अभ्यास से कैलोरी बर्न होती है, जिससे फैट कम करने में मदद मिलती है.
  • दंड लगाने से शरीर की ताकत और एनर्जी दोनों में सुधार होता है.
  • सही मुद्रा में अभ्यास करने से रीढ़ मजबूत होती है और कमर दर्द में राहत मिल सकती है.
  • सांस और शरीर के संतुलन पर ध्यान देने से फोकस और दिमाग को शांति मिलती है.

इसे भी पढ़ें- सिरहाने मोबाइल रखकर सोने से क्या सच में बढ़ जाता है कैंसर का खतरा? होश उड़ा देगी एक्सपर्ट की बात

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 15, 2026 01:22 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.