---विज्ञापन---
खीरा खाना किस तरह से सही? जानें छीलकर और बिना छीले खाने के फायदे
Cucumber Peeled or Unpeeled: ज्यादातर खीरा को छीलकर खाते हैं और कुछ बिना छीले खाते हैं, लेकिन बिना छीले खाएंगे तो फायदा होगा या नुकसान? आइए जानें

Cucumber Peeled or Unpeeled: सलाद के तौर पर खीरा कच्चा खाया जाता है, क्योंकि इसके जबरदस्त फायदे हैंं। ये पोषक तत्वों से भरपूर होता है। गर्मियों में हर तरफ आपको खीरे की भरभार देखने को मिल जाती है और बाजार में इसकी डिमांड भी काफी बढ़ जाती है। खीरे में 95 % तक पानी होता है।
यही कारण है कि गर्मी में डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाव करने में खीरा काफी हेल्प करता है। हालांकि, कई लोग ऐसे हैं जो खीरे को छिलके और कुछ बिना छीले खाना पसंद करते हैं। ऐसे में मन में ये सवाल आता है कि खीरे को छीलें या बिना छीले खाना सेफ है? क्या वाकई में खीरे को छीलना चाहिए? आइए जान लेते हैं इसके बारे में सबकुछ..
अगर खीरे को बिना छीले ही खाते हैं, तो इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं, क्योंकि इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं, जो सेहत को कई तरीके से फायदे देते हैं। इसके अलावा छिलके में टैनिन (Tanin) और फ्लेवोनोइड्स (Flavonoids) के साथ ही कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को रोकने में हेल्प करते हैं और कई पुरानी बीमारियों के जोखिम को भी कम करते हैं।
खीरा छीलकर क्यों नहीं खाना चाहिए?
वजन कम करें
खीरे को बिना छिलके खाने से तेजी से वेट लॉस में हेल्प मिलती है। खीरे का छिलका बॉडी डिटॉक्स करने का काम करता है।
कब्ज की समस्या दूर
अगर छिलका सहित खीरा खाएंगे तो आपको कब्ज की समस्या नहीं होगी। आपका पेट डेली साफ होगा और शरीर भी हाइड्रेटेड रहेगा। साबुत खीरे खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं।
शरीर को डिटॉक्स करता है
खीरे को बिना छीले खाने से बॉडी डिटॉक्स करने में भी हेल्प मिलती है और इसके अलावा टॉक्सिन्स को बाहर करना भी आसान रहता है।
3 बातों का ध्यान रखें
- बिना छीले खीरे को खाने से पहले उसे अच्छे से वॉश करें।
- खीरे को वॉश के लिए गर्म पानी का यूज करें।
- खीरे के ऊपर और नीचे का हिस्सा काटकर अलग करें।
ये भी पढ़ें- पित्त नली कैंसर से Game Of Thrones के एक्टर का निधन
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें हेल्थ, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।









