हिंदी न्यूज़/हेल्थ/गाय का घी खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है? बाबा रामदेव ने बताए कई चमत्कारी फायदे
हेल्थ
गाय का घी खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है? बाबा रामदेव ने बताए कई चमत्कारी फायदे
Cow Ghee Health Benefits: बाबा रामदेव का कहना है कि अगर सुबह खाली पेट शुद्ध गाय का घी खाया जाए तो यह कई बीमारियों से बचाव करता है और जीवन भर सेहतमंद रखता है. इसे अपने आहार में एक नहीं बल्कि कई तरह से शामिल किया जा सकता है.
गाय का घी किन समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है? Image Credit- Shutterstock
Share :
Ghee Ko Khane Ke Fayde: खाने बनाने के लिए गाय का घी इस्तेमाल किया जाता है. यह ना सिर्फ स्वाद बढ़ाने का काम करता है बल्कि सेहत का खजाना भी है. आयुर्वेद में गाय के घी को अमृत समान माना गया है और अगर इसे सही तरीके से खाया जाए तो हेल्थ को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं. गुरु बाबा रामदेव भी अक्सर इसके फायदों का जिक्र करते हैं और इसे रोजाना सीमित मात्रा में खाने की सलाह देते हैं. उनका कहना है कि देसी गाय का घी शरीर को ताकत देने के साथ पाचन, दिमाग और जोड़ों की सेहत के लिए लाभकारी हो सकता है. हालांकि, यह समझना जरूरी है कि घी कोई जादुई दवा नहीं, बल्कि एक पौष्टिक आहार है जिसका सही मात्रा में सेवन ही फायदा पहुंचाता है. हालांकि, यह समझना जरूरी है कि घी किसी बीमारी की दवा नहीं है, बल्कि शरीर को मजबूत बनाने में मदद करता है.
कब्ज को दूर करने का काम- बाबा रामदेव के अनुसार रात को गुनगुने दूध में एक चम्मच गाय का घी मिलाकर पीने से कब्ज में राहत मिल सकती है. यह आंतों को चिकनाई देता है और मल त्याग को आसान बनाता है. कमजोर पाचन- डाइजेशन पावर को संतुलित करने में मदद करता है. इसे थोड़ी मात्रा में लेने से पाचन बेहतर हो सकता है. आप ज्यादा लेंगे तो आपका वजन बढ़ सकता है. जोड़ों के दर्द में आराम- अगर आपको जोड़े के दर्द की समस्या है तो आपको घी जरूर खाना चाहिए. इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन कम करने में मदद कर सकते हैं. इसलिए इसे जोड़ों के दर्द में सहायक माना जाता है. कमजोरी और थकान- कई बार शरीर ज्यादा थका हुआ महसूस करता है. इसमें फैट-सॉल्युबल विटामिन A, D, E और K होते हैं, जो शरीर को ताकत देने में मदद करते हैं. दिमाग को हेल्दी रखना- अगर आपकी याददाश्त कमजोर है तो घी का सेवन करना बेस्ट हो सकता है. नियमित सीमित मात्रा में सेवन से याददाश्त और एकाग्रता बेहतर होने की बात कही जाती है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.