लिवर को सही रखने के लिए क्या खाएं? डाइटिशियन ने बताया कौन-से फूड खाना हो सकता है खतरनाक

Liver Ko Healthy Rakhne Ke Liye Kya Kare: लिवर को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है कि अपने आहार पर ध्यान दें, ताकि पाचन में मदद करने और टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करता रहे. अगर उनकी सेहत बिगड़ जाए तो फैटी लिवर, सूजन और अन्य गंभीर समस्याएं हो सकती हैं.

Liver Ko Healthy Rakhne Ke Liye Kya Kare

लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाना चाहिए? Image Credit-Shutterstock

Foods To Avoid in Liver Disease: आजकल गलत खानपान, बाहर का तला-भुना खाना और मीठी चीजों का ज्यादा सेवन सीधे हमारे लिवर पर असर डालता है. लिवर शरीर का ऐसा अहम अंग है जो खून को साफ करने, पाचन में मदद करने और टॉक्सिन बाहर निकालने का काम करता है. अगर लिवर की सेहत बिगड़ जाए तो फैटी लिवर, सूजन और गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में डाइटिशियन बताते हैं कि सही खानपान अपनाना बेहद जरूरी है, क्योंकि कुछ फूड्स लिवर को मजबूत बनाते हैं तो कुछ चुपचाप उसे नुकसान पहुंचाते रहते हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि लिवर खराब होने पर कहां दर्द होता है और इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं, ताकि समय रहते सही कदम उठाया जा सके. ऐसे में यह जानना जरूरी है किलिवर को हेल्दी रखने के लिए कौन-से फूड खाने चाहिए और किन फूड्स से परहेज करना चाहिए.

विज्ञापन
विज्ञापन

लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाना चाहिए?

  • हरी पत्तेदार सब्जियों को अपने आहार में शामिल करें. पालक, मेथी, सरसों और चौलाई जैसी सब्जियों को अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं. इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो लिवर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं.
  • लिवर के लिए आंवला बहुत ही अच्छा माना जाता है. इसके अलावा, एक्सपर्ट खट्टी चीजें शामिल करने की सलाह भी देते हैं. सुबह गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीना फायदेमंद हो सकता है.
  • चुकंदर या गाजर को भी अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं. इनमें मौजूद बीटा-कैरोटीन और फ्लेवोनॉयड्स लिवर को बेहतर बनाते हैं. सलाद या जूस के रूप में इसका सेवन लाभकारी है.
  • हल्दी इनमें मौजूद बीटा-कैरोटीन और फ्लेवोनॉयड्स लिवर की कार्यक्षमता को बेहतर बनाते हैं. आप इसका इस्तेमाल सलाद या जूस में कर सकते हैं.

लिवर को नुकसान पहुंचाने वाले फूड्स

  • फ्राइड चीजें लिवर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने का काम करती हैं. फास्ट फूड, पकौड़े, समोसे और चिप्स जैसे तैलीय लिवर पर दबाव डालते हैं और फैटी लिवर का कारण बन सकते हैं.
  • ज्यादा मीठा खाने की वजह से भी लिवर को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं. इसमें कोल्ड ड्रिंक, मिठाइयां और प्रोसेस्ड शुगर वाले लिवर में फैट जमा कर सकते हैं. इसलिए आपको ज्यादा मीठा खाने से बचना चाहिए.
  • नमक भी लिवर को नुकसान पहुंचाने का काम करता है. ज्यादा नमक खाने से लिवर की समस्या बढ़ सकती है. इसलिए आप खाने में कम नमक ही इस्तेमाल करें ताकि लिवर हेल्दी रखा जा सके.
  • पैकेज्ड फूड में प्रिजर्वेटिव्स और आर्टिफिशियल केमिकल्स होते हैं, जो लंबे समय में लिवर के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं. इसलिए आप अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करने से बचें.

इसे भी पढ़ें- गेहूं की रोटी हर किसी के लिए नहीं! जानें किन बीमारियों में करना चाहिए परहेज

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ