बीपी तुरंत कम करने के लिए क्या करें? डॉक्टर ने बताए ब्लड प्रेशर कम करने के 5 असरदार तरीके

How To Control BP Quickly: अचानक से ब्लड प्रेशर बढ़ जाने पर तबीयत बिगड़ सकती है. ऐसे में डॉक्टर से जानिए किस तरह हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कम किया जा सकता है. आप भी आजमाकर देख सकते हैं ये तरीके.

High BP Control

हाई ब्लड प्रेशर को तेजी से कम करने के लिए करें यह काम.

विज्ञापन

Blood Pressure Turant Kaise Kam Kare: ब्लड प्रेशर जरूरत से ज्यादा बढ़ जाने को हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर कहते हैं. हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत अगर लंबे समय तक बनी रहे तो यह रक्त धमनियों को डैमेज करने लगता है जिससे दिल की दिक्कतें बढ़ जाती हैं और हार्ट अटैक या स्ट्रोक आने की संभावना बढ़ती है सो अलग. ऐसे में समय रहते ब्लड प्रेशर को कम करना जरूरी होता है. कई बार व्यक्ति का ब्लड प्रेशर अचानक ही बढ़ जाता है और समझ नहीं आता कि इसे कैसे कंट्रोल किया जाए. इसी बारे में बताते हुए डॉ. शालिनी सिंह सालुंके ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया है और बताया है कि किस तरह ब्लड प्रेशर (High BP) को तुरंत कम किया जा सकता है. यह तरीके आप भी आसानी से आजमाकर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें – डायबिटीज होने से सालों पहले दिख सकता है यह एक लक्षण, एक्सपर्ट ने कहा कभी ना करें इग्नोर

विज्ञापन

हाई बीपी को तुरंत कैसे कंट्रोल करें

डॉ. शालिनी सिंह सालुंके बताती हैं कि बीपी अचानक बढ़ जाए तो इसे कम (Blood Pressure Control) करने के लिए कुछ आसान से तरीके आजमाएं जा सकते हैं. बीपी कई पॉइंट्स तक कम हो सकता है –

चेहरे पर ठंडा पानी छिड़कना

मुंह पर ठंडे पानी के छींटे मारने से पैरासिंथेटिक नर्वस सिस्टम एक्टिवेट हो जाता है और ब्लड प्रेशर कम होता है.

विज्ञापन

एक गिलास पानी पीना

ब्लड प्रेशर बढ़ने का एक कारण डिहाइड्रेशन भी हो सकता है. इसीलिए बीपी कम करने के लिए एक गिलास पानी पीने पर फायदा मिल सकता है.

विज्ञापन

सीधे बैठना

बीपी बढ़ने पर सीधे पैर फैलाकर बैठ जाएं. रिलैक्स करके बैठने पर बीपी स्पाइक कम हो सकता है.

विज्ञापन

डीप ब्रीदिंग करना

4-7-8 पैटर्न पर गहरी सांस लेने पर ब्लड प्रेशर कम हो सकता है. इससे नर्वस सिस्टम शांत होता है और बीपी कंट्रोल होता है.

विज्ञापन

तनाव से बचें

ब्लड प्रेशर कम करने के लिए तनाव बढ़ाने वाले ट्रिगर्स से दूर रहें. अपने फोन से दूर रहने की कोशिश करें, झगड़ा ना करें, तेज आवाज और बॉस या कोई और व्यक्ति जो आपको गुस्सा दिलाता है या टेंशन देता है उससे दूरी बना लें.

विज्ञापन

हाई ब्लड प्रेशर के क्या लक्षण होते हैं

  • ब्लड प्रेशर बढ़ जाने पर सिर में तेज दर्द होने लगता है.
  • अचानक से सीने में दर्द महसूस हो सकता है. ऐसा लगता है जैसे सीने को कुछ जकड़ रहा है.
  • कंफ्यूजन, सिर घूमना और चक्कर आने जैसी दिक्कतें होती हैं.
  • शरीर में कमजोरी छाने लगती है.
  • नाक से खून बह सकता है.
  • दिल की धड़कन तेज हो जाती है.
  • सांस फूलने लगती है. देखने में दिक्कत होती है और धुंधला नजर आता है.

इन बातों का रखें ध्यान

विज्ञापन

अगर आपका ब्लड प्रेशर अक्सर ही बढ़ जाता है तो नमक का सेवन कम करें. रोजमर्रा में एक्सरसाइज करने की आदत डालें. कोशिश करें कि आप एल्कोहल का सेवन ना करें और स्मोकिंग कम करें. मोटापा भी हाइपरटेंशन की वजह बनता है इसीलिए मटोापा कम करने की कोशिश करें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ