---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Covid Alert: सावधान! पहले से खतरनाक है कोरोना का JN.1 वेरिएंट, जानें संकेत और बचाव के तरीके

Covid Alert: सिंगापुर, हांगकांग, चीन के बाद थाईलैंड में भी कोरोना के नए वेरिएंट का कहर बरप रहा है। मुंबई में भी कोरोना के 53 केस मिले हैं, जिसके बाद भारत का स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है। इस नए वेरिएंट का नाम JN.1 है। आइए जानते हैं कोरोना के नए वेरिएंट के बारे में।

---विज्ञापन---

Covid Alert: कोरोना की नई लहर से दुनिया एकबार फिर खौफ में है। यह एक ऐसा वायरस है जिससे जन जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। पिछली बार भी इस वायरस कि चपेट में आने से लाखों लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। लॉकडाउन, वर्क फ्रॉम होम और हमेशा घर के अंदर कैद रहना हर किसी के जीवन का बिल्कुल नया अनुभव था। लोग अबतक उस मातम के मंजर को भूले नहीं है और अब इसके नए वेरिएंट ने दुनिया में फिर से कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। बता दें कि कोरोना के इस वेरिएंट को JN.1 वर्जन माना जा रहा है। आइए जानते हैं इस वेरिएंट से जुड़ी हर जानकारी।

क्या है JN.1 वेरिएंट?

कोरोना का यह वेरिएंट पहली बार साल 2023 के अगस्त में मिला था। इसे ओमिक्रॉन फैमिली का हिस्सा माना जा रहा है। ओमिक्रॉन का सब-वेरिएंट BA.2.68 से बना है। साल 2022 में कोरोना के मामले इस सब वेरिएंट के कारण ही बढ़े थे। इस वेरिएंट को ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है क्योंकि इस प्रकार में म्यूटेशन अधिक होती है। म्यूटेशन ज्यादा होने से ये ज्यादा संक्रामक हो जाता है। एक्सपर्ट मानते हैं कि कोरोना का ये वेरिएंट तेजी से फैलता भी है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Covid Alert: कोरोना वायरस से बढ़ रहा मौतों का सिलसिला… थाईलैंड-सिंगापुर में हालात गंभीर, भारत की क्या तैयारी?

JN.1 वेरिएंट के लक्षण

हालांकि, सीडीसी (Centers for Disease Control and Prevention) के अनुसार, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि इसके लक्षण बाकियों से अलग है या नहीं। इसके कुछ शुरुआती संकेत पहले मिले वेरिएंट के मरीजों से काफी मेल खाते हैं।

---विज्ञापन---

ये हैं लक्षण

  • नाक बहना।
  • सूंखी खांसी।
  • बुखार।
  • गले में खराश।
  • सिरदर्द।
  • उल्टी-मतली।
  • दस्त।
  • ठंड लगना।

भारत में कितना खतरा?

भारत में इस वायरस को लेकर ज्यादा खतरा नहीं माना जा रहा है। दरअसल, भारत में पहले भी ओमिक्रॉन वेरिएंट से लोग पीड़ित हो चुके हैं और इसके कई अन्य सब-वेरिएंट के संपर्क में भी आ चुके हैं। इसलिए, नए वायरस को लेकर खतरा थोड़ा कम है। मगर सभी को वैक्सीन तथा बूस्टर डोज लगवाने की अपील भी की जा रही है। एक रिपोर्ट की मानें तो साल 2024 के जनवरी में दिल्ली में जेएन.1 का एक मामला मिला था। फिलहाल केंद्र सरकार भी कोरोना को लेकर सावधानी बरत रही है और अपनी नजर बनाएं हुए हैं।

---विज्ञापन---

बचाव के लिए क्या करें?

  • भीड़-भाड़ वाले स्थानों से दूर रहे।
  • मास्क का इस्तेमाल करें।
  • हाथों को साफ रखें, सेनिटाइजर कैरी करें।
  • मुंह और नाक को ढकें।

नए वेरिएंट से कौन ज्यादा रिस्क में?

कोरोना का नया वेरिएंट सभी उम्र के लोगों को प्रभावित कर रहा है, लेकिन हांगकांग में बुजुर्ग इसकी चपेट में सबसे ज्यादा है। वहां मौत के आंकड़ों में भी बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है। इसके अलावा, कम इम्यूनिटी वाले और वैक्सीनेशन न लेने वाले लोग भी इसके रिस्क में हैं।

ये भी पढ़ें- Covid-19 Alert: देश में कोरोना की दस्तक! मुंबई में मिले 53 एक्टिव केस, जानें नए वेरिएंट से जुड़ी 5 मुख्य बातें

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: May 21, 2025 08:33 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola