Covid-19 Alert: देश में कोरोना की दस्तक! मुंबई में मिले 53 एक्टिव केस, जानें नए वेरिएंट से जुड़ी 5 मुख्य बातें

Covid-19 Alert: महाराष्ट्र में कोरोना का खौफ बढ़ता जा रहा है। लेटेस्ट अपडेट की मानें तो राज्य में 53 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में देश के लोगों को इस नए वेरिएंट के बारे में सबकुछ जान लेना चाहिए। डॉक्टर से जानिए लक्षण और बचाव के उपाय।

corona (1)

Covid-19 Alert: कोरोना का नया दौर शुरू हो चुका है। हांगकांग, सिंगापुर और चीन में इसके मामलों में वृद्धि देखी गई है। हाल ही में भारत के महाराष्ट्र में कोरोना के नए वेरिएंट से दो लोगों की मौत की खबर सामने आई थी। महाराष्ट्र महानगरपालिका के अनुसार, राज्य में 53 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बीते 3 दिन पहले यह आंकड़ा सिर्फ 7 से 10 लोगों का था। महाराष्ट्र के केईएम अस्पताल में हुई मौतों पर अस्पताल प्रशासन ने कोविड को कारण नहीं माना है। उनके अनुसार, 58 वर्षीय महिला को कैंसर हुआ था और 13 साल की लड़की की मौत किडनी डिजीज से हुई थी।

विज्ञापन

मुंबई में हेल्थ सेक्टर अलर्ट पर

महाराष्ट्र का स्वास्थ्य विभाग पूरी सतर्कता बरतता हुआ नजर आ रहा है। सभी अस्पतालों में ज्यादा बिस्तरों और अन्य उपकरणों की तैयारियां कर ली गई हैं। अस्पतालों में स्पेशल वॉर्ड्स की व्यवस्था भी की गई है। मुंबई नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह कोविड-19 के नए वेरिएंट पर अपनी निगरानी बनाए हुए हैं। कोरोना एक जानलेवा वायरस है, ऐसे में सभी को यह जान लेना चाहिए कि कोविड-19 का यह नया वेरिएंट कितना खतरनाक है और किन्हें इससे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

शारदा अस्पताल की इंटरनल मेडिसिन की सीनियर कंसल्टेंट, डॉ. श्रेय श्रीवास्तव बताते हैं कि कोरोना का यह वेरिएंट LF.7 और NB.1 है, जो ओमीक्रोन के नए सबवेरिएंट हैं। यह कम इम्यूनिटी वाले लोगों और बिना वैक्सीन लगाए लोगों को जल्दी प्रभावित करता है। इस रिपोर्ट में जानिए कोरोना के नए वेरिएंट के बारे में ये 5 जरूरी सवालों के जवाब।

विज्ञापन

1. नया वेरिएंट कितना खतरनाक?

डॉक्टर के मुताबिक, कोरोना का नया वेरिएंट तेजी से फैलने वाला है, लेकिन अधिकतर मामलों में लक्षण हल्के हैं। हालांकि, बुजुर्ग, पहले से बीमार और बिना वैक्सीन वाले लोगों में यह ज्यादा खतरनाक हो सकता है। डॉक्टर श्रेय की मानें तो अस्पताल में भर्ती के मामले कम हैं, पर सतर्क रहना जरूरी है।

विज्ञापन

2. नए वेरिएंट में लक्षण कैसे?

नए वेरिएंट में लक्षण सामान्य सर्दी-जुकाम जैसे हैं, जैसे कि गले में खराश, बुखार, खांसी, नाक बहना और थकान। कुछ मामलों में सिरदर्द और हल्की सांस की तकलीफ भी हो सकती है। पुराने वेरिएंट की तुलना में इसमें स्वाद और स्मेल जाने की शिकायत कम देखी जा रही है।

विज्ञापन

3. नया वेरिएंट किसे अटैक कर रहा है?

विज्ञापन

नया वेरिएंट सभी उम्र के लोगों को प्रभावित कर रहा है, लेकिन बुजुर्ग, कम इम्यूनिटी वाले और बिना वैक्सीनेशन वाले लोग अधिक रिस्क में हैं। बच्चे और युवा भी संक्रमित हो रहे हैं, पर अधिकतर मामलों में हल्के लक्षण या बिना लक्षण वाला संक्रमण देखा जा रहा है।

4. नए वेरिएंट बूस्टर डोज के बाद असरदार या नहीं?

विज्ञापन

हालांकि, बूस्टर डोज नए वेरिएंट के खिलाफ कुछ हद तक सुरक्षा देता है। इससे गंभीर बीमारी और अस्पताल में भर्ती होने की संभावना कम होती है। वायरस में म्यूटेशन के कारण पूरी तरह वायरस से सुरक्षा मिलना संभव नहीं है, लेकिन इससे जान जाने का जोखिम नहीं रहता है। बूस्टर डोज से इम्यूनिटी बेहतर होती है और शरीर वायरस से लड़ने में सक्षम रहता है।

5. नए वेरिएंट से कोविड वैक्सीन लेने वालों को कितना खतरा?

विज्ञापन

वैक्सीनेटेड लोगों को गंभीर संक्रमण का खतरा कम होता है, लेकिन वे फिर भी संक्रमित हो सकते हैं। अधिकतर मामलों में लक्षण हल्के रहते हैं। वैक्सीन लेने से मौत, गंभीर बीमारी और हॉस्पिटल में भर्ती का जोखिम काफी हद तक घट जाता है, इसलिए वैक्सीन अभी भी प्रभावी है।

इन सेफ्टी टिप्स का पालन करें

  • भीड़भाड़ से बचें।
  • मास्क पहनें।
  • हाथ बार-बार धोएं और सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
  • बीमार महसूस होने पर घर पर रहें और टेस्ट कराएं।
  • अच्छी नींद लें, संतुलित आहार का सेवन करें और वैक्सीनेशन अपडेट रखें।
  • सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और बूस्टर डोज समय पर लें।

ये भी पढ़ें- क्या डेंटिस्ट भी कर सकते हैं हेयर ट्रांसप्लांट? ट्रीटमेंट से पहले करवा लें ये जरूरी टेस्ट

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ