हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Covid Alert: पाकिस्तान में कोरोना का कहर, इतने लोगों की हो चुकी मौत

Covid Alert: पाकिस्तान में कोरोना के मामले बढ़े। यहां कोरोना संक्रमण के चलते पिछले 15 दिनों में कई मौतें भी हो चुकी हैं। आइए जानते हैं यहां कैसे है हालात।

विज्ञापन

Covid Alert: दुनियाभर में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सबसे ज्यादा रिस्क एशिया के देशों में हैं। चीन, थाईलैंड, हांगकांग के बाद अब पाकिस्तान भी कोरोना की चपेट में है। यहां कोरोना से लोगों की मौत भी हुई हैं। पिछले 15 दिनों में यहां कोरोना के कई मरीज मिल चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान के कराची में कोरोना से 4 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इनमें बुजुर्ग, जिनकी इम्यूनिटी कमजोर थी या जो पहले से बीमार थे, ऐसे लोग शामिल थे।

तेजी से भर्ती हो रहे कोरोना के मामले

पाकिस्तान के एक अखबार के मुताबिक, ये सभी मौतें आगा खान यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में हुई हैं। बता दें कि इस अस्पताल में कोरोना के मरीजों की भर्ती लगातार हो रही है, जो आश्चर्यजनक है। खासतौर पर गर्मियों के मौसम में कोरोना से ऐसे हालात देश की अर्थव्यवस्था के मुताबिक गंभीर चिंता का विषय है।

ये भी पढ़ें- Covid-19 Alert: देश में कोरोना की दस्तक! मुंबई में मिले एक्टिव केस, जानें नए वेरिएंट से जुड़ी 5 मुख्य बातें

विज्ञापन

गर्मियों में फैल रहा कोरोना

यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉक्टर सैयद फैसल मसूद कहते हैं कि पिछले कुछ दिनों से यहां कोरोना मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। रोजाना मरीज भर्ती होने आ रहे हैं। डॉक्टर बताते हैं कि कोरोना सांस से जुड़ी बीमारी है, जो यहां सर्दियों में परेशान करती थी लेकिन गर्मी के मौसम में भी इस बार हालात काबू से बाहर हैं। कराची का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है।

एशिया के कई देशों में अलर्ट

एशिया के कई देशों में साल 2025 की शुरुआत से ही कोरोना का कहर बरपा रहा है। थाईलैंड, चीन, हांगकांग और सिंगापुर में भी कोरोना की लहर पीक पर है। सबसे ज्यादा हांगकांग में कोरोना के मामले मिल रहे हैं। यहां के मरीज भी अधिकांश बुजुर्ग ही हैं, जिनकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम है।

विज्ञापन

नया वेरिएंट खतरनाक

बता दें कि इस बार कोरोना का यह नया वेरिएंट लोगों को ज्यादा परेशान कर रहा है। इसे JN.1 नाम से जाना जाता है। ओमिक्रोन वेरिएंट के इस सब-वेरिएंट के भारत में भी कई मामले मिल चुके हैं। जेएन.1 वेरिएंट में मरीज को नाक बहना, खांसी आना, सिरदर्द, बुखार और कुछ मामलों में गंध न आना भी शामिल है।

ये भी पढ़ें- Covid Alert: क्या दोबारा लेना पड़ सकता है बूस्टर डोज? चीन-सिंगापुर के बाद भारत में भी एक्टिव कोरोना

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola