Covid Alert: क्या दोबारा लेना पड़ सकता है बूस्टर डोज? चीन-सिंगापुर के बाद भारत में भी एक्टिव कोरोना

Covid Alert: कोरोना वायरस का प्रकोप फिर से पूरी दुनिया पर छाया हुआ है। इस बार यह वेरिएंट पहले से ज्यादा खतरनाक है। एशिया के कई देशों में इसको लेकर अलर्ट जारी है। क्या कम हो जाएगा पहले ली गई बूस्टर डोज का असर?

CORONA (3)

Covid Alert: साल 2020 में चीन से निकले एक वायरस जिसे कोरोना वायरस के नाम से जाना जाता है, निकला था। माना जाता है कि ये चीन की किसी लैब में विकसित वायरस था, जो गलती से बाहर इंसानों तक पहुंचा था। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन इसकी शुरुआत चीन से हुई, जो धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैल गया था। पिछली बार कोरोना ने 2 सालों तक लोगों को परेशान किया था। अब धीरे-धीरे फिर से कोरोना के नए वेरिएंट ने दुनिया में लोगों के अंदर खौफ पैदा कर दिया है।

विज्ञापन

कोरोना के नए वेरिएंट को ओमिक्रॉन वेरिएंट के सब-वेरिएंट के रूप में देखा जा रहा है। इसका नाम JN.1 है। इसे पहले के वेरिएंटों की तुलना में ज्यादा खतरनाक माना गया है और यह संक्रामक भी है।

विज्ञापन

सिंगापुर में पॉजिटिविटी रेट बढ़ा

सिंगापुर में मई 2025 में कोरोना के नए वेरिएंट के मामले 14,000 तक पहुंच गए हैं। यह पिछले साल से 28% अधिक है। हांगकांग में भी पिछले 10 हफ्तों के अंदर ही 30% मामले बढ़ गए हैं। चीन में भी नए मामलों की पुष्टि हुई है। महाराष्ट्र में 21 मई को 53 कोरोना के नए मामलों की पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन

हांगकांग में बुजुर्गों पर हमला

हांगकांग के स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, वहां जिन मरीजों की मौतें हुई हैं, वे कोरोना का बूस्टर डोज और वैक्सीन ले चुके हैं। ये सभी बुजुर्ग मरीज थे, जिन्हें हर्ड इम्युनिटी की प्रॉब्लम है। इसमें ऐसा होता है कि बार-बार सर्दी-जुकाम होने से या वायरस की चपेट में आने से बूस्टर डोज का असर कम होने लगता है। इसलिए, सवाल यह खड़ा हो रहा है कि क्या कोरोना की बूस्टर डोज दोबारा लेनी पड़ेगी?

हेल्थ एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं?

दुनिया के बड़े स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो बुजुर्गों और बच्चों की इम्युनिटी बाकियों की तुलना में कम होती है। जो लोग पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं, उनकी भी रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। ऐसे में इन लोगों को इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग करने के लिए बूस्टर डोज लगवाना चाहिए। अगर किसी ने 6 महीने से ज्यादा समय पहले बूस्टर डोज ली थी, वे फिर से इसे लगवा सकते हैं। जिन्हें संक्रमण बार-बार हुए हैं, वे भी बूस्टर डोज लगवाएं।

विज्ञापन

JN.1 वेरिएंट के संकेत

  • बुखार।
  • सिरदर्द।
  • नाक बहना।
  • गले में खराश।
  • खांसी।
  • दस्त, उल्टी और मतली।

पहले से सावधानी बरतना जरूरी

किसी भी संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आपको पहले से ही सावधानी बरतनी होती है, ताकि रोकथाम में मदद मिल सके। ये तरीके जरूर अपनाएं:

विज्ञापन
  • मास्क पहनें।
  • भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहें।
  • अगर किसी को संक्रमण हुआ है या आप संक्रमित हैं, तो दूसरों से अलग रहें।
  • खान-पान का ध्यान रखें, बाहर की चीजों से परहेज करें।
  • घर के अंदर और स्वयं की साफ-सफाई का ध्यान रखें।
  • अपने साथ सेनिटाइजर कैरी करें ताकि बाहर भी हाथ साफ रहें।

ये भी पढ़ें- Covid-19 Alert: देश में कोरोना की दस्तक! मुंबई में मिले 53 एक्टिव केस, जानें नए वेरिएंट से जुड़ी 5 मुख्य बातें

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ