Chemotherapy Side Effects: कीमोथेरेपी भी होती है 'खतरनाक'; एक साइड इफेक्ट का शिकार हुई हिना खान!

Chemotherapy Side Effects: टीवी एक्ट्रेस हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर के बाद एक नई बीमारी ने घेरा है। यह म्यूकोसाइटिस की बीमारी है, जो कैंसर में करवाई जाने वाली कीमोथेरेपी से होती है। जानिए कीमोथेरेपी के और क्या-क्या नुकसान होते हैं।

Hina khan

Hina khan

Chemotherapy Side Effects: मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान के दिन आजकल कुछ अच्छे नहीं बीत रहे। पहले ब्रेस्ट कैंसर से जंग और अब एक और नई बीमारी। जी हां, हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर के बाद म्यूकोसाइटिस हो गया है। यह कीमोथेरेपी के दौरान होने वाला एक साइड इफेक्ट है, जिसमें मरीज का खाना-पीना भी मुश्किल हो जाता है। फिलहाल, हिना खान अपने इलाज के लिए अमेरिका जा चुकी हैं। उन्होंने अब तक 3 कीमोथेरेपी ले ली हैं।

विज्ञापन

क्या है म्यूकोसाइटिस?

म्यूकोसाइटिस कीमो के दौरान होने वाली बीमारी है। इसमें मुंह और आंतों में सूजन दर्द की समस्या होती है। यह बीमारी कीमो लेने के लगभग 7-8 दिन बाद शुरू होती है। इसके लक्षण में गले में दर्द महसूस होना शामिल है। हालांकि यह बीमारी 10-15 दिन में ठीक हो जाती है, लेकिन इतने दिन भी इस समस्या को झेलना मुश्किल होता है।

विज्ञापन

कीमोथेरेपी के अन्य साइड इफेक्ट्स

कीमोथेरेपी और रेडिएशन कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने में मदद करते हैं। यह एक प्रकार की प्रक्रिया होती है, जो हेल्दी सेल्स को भी नुकसान पहुंचा सकती है, लेकिन कैंसर के उपचार में कीमो करवाना जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि इसके दुष्प्रभाव कैसे होते हैं?

थकान

थकान होना इसका सबसे आम साइड इफेक्ट है। इस प्रक्रिया को करवाना कैंसर की बीमारी से जूझना जितना भारी काम होता है। इंसान अपने रोजाना के कामों को करने में थकावट महसूस करता है।

विज्ञापन

बाल झड़ना

बालों का झड़ना कीमोथेरेपी में होने वाला एक और साइड इफेक्ट है। इसमें बाल टेम्पररी रूप से ही झड़ते हैं। कुछ समय बाद बाल खुद ही उगने लगते हैं। कीमो और रेडिएशन थेरेपी के बाद 2 से 6 महीने में बाल उग जाते हैं।

विज्ञापन

स्किन में बदलाव

कीमोथेरेपी से त्वचा पर खुजली, जलन और ड्राइनेस की भी समस्या होती है। इस ट्रीटमेंट से स्किन का रंग भी बदल जाता है। शरीर के अन्य हिस्सों की हेल्दी स्किन काली पड़ने लगती है। कीमोथेरेपी से सनबर्न का खतरा भी बढ़ जाता है।

डायरिया, उल्टी और मतली

कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी से डायरिया हो सकता है। इससे उल्टी और मतली की भी समस्याएं होती हैं। यह सब कुछ आपकी दवाओं और उनकी खुराक पर निर्भर करता है। डिहाइड्रेशन भी इसका आम लक्षण है।

विज्ञापन

भूख न लगना

कीमोथेरेपी और दवाओं से इंसान में भूख खत्म हो जाती है। उन्हें भूख कम लगती है या फिर उनका स्वाद ही बदल जाता है। स्वाद बदलने से उन्हें अपना रोजाना का खानपान भी अच्छा नहीं लगता। इसका एक और कारण है मुंह में छाले होना। छालों से मरीज खाना खाने से परहेज करता है।

विज्ञापन

क्या करें?

  • अच्छा आहार खाएं
  • अपनी गतिविधियों पर नियंत्रण रखें
  • आराम करें
  • बालों को सुरक्षित रखें
  • स्किन पर ज्यादा केमिकल प्रोडक्ट का उपयोग न करें
  • स्किन को धूप से बचाएं
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
  • अपने खाने में स्वाद के लिए कुछ नया ट्राई करें

ये भी पढ़ें- Hina Khan को कैंसर के बाद एक और बीमारी, एक्ट्रेस ने लोगों से मांगी मदद

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ