Cardamom Chew Benefits: आपको काम करते-करते कुछ न कुछ चबाते रहने की आदत होती है न? कई लोगों को इलायची चबाने की आदत होती है, क्योंकि अगर आप इसके फायदे जान लेंगे तो आप भी डेली 1 या 2 इलायची का यूज करना शुरू कर देंगे।
इलायची खाने के अनगिनत फायदों के बारे में बात करें तो इसमें कई मेडिसिनल प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जो कई बीमारियों से बचाव करती हैं। हर किसी के किचन में इलायची सिर्फ टेस्ट के लिए ही नहीं, बल्कि बहुत सारे हेल्थ बेनिफिट्स के लिए जानी जाती है। अगर हफ्तेभर तक दिन में कुछ इलायची चबाते हैं, तो इससे कई फायदे हो सकते हैं..
सांसों की बदबू को करें दूर
इलायची चबाने से मुंह की बदबू दूर होती है और इसलिए इलायची का सबसे ज्यादा यूज माउथ फ्रेशनर के तौर पर किया जाता है। अगर आप भी मुंह से आने वाली खराब स्मेल की समस्या से परेशान हैं, तो इलायची जरूर चबाएं।
पाचन में सुधार
अनहेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल की वजह से हर कोई गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। इलायची में ऐसे पोषक तत्व मौजूद रहते हैं, जो पाचन को दुरुस्त करने के साथ-साथ पेट की जलन को कम करते हैं।
ब्लड प्रेशर कम करने में मददगार
इलायची को डेली चबाने से हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन के मरीजों को बहुत फायदा मिलता है। इसमें मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
दिल को हेल्दी रखने में मददगार
इलायची में ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो हार्ट रेट कंट्रोल में रखते हैं जिस कारण बीपी भी कंट्रोल रहता है। इसके अलावा ये खून के थक्के बनने से रोकती है। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम रहता है।
पेशाब से जुड़ी बीमारियां
इलायची में डायूरेटिक गुण होते हैं जिस कारण पेशाब से जुड़ी बीमारियां जैसे- पेशाब में जलन, यूटीआई आदि समस्याओं में आराम मिलता है। इलायची अपने इन्हीं गुणों के कारण किडनी के लिए भी मददगार हैं।
पुरुषों की सेक्शुअल हेल्थ रखे ठीक
इलायची में मौजूद गुण पुरुषों में नपुंसकता को दूर करने का काम करती है। इसके लिए पुरुषों को रात में सोने से पहले रेगुलर 2 इलायची खानी चाहिए। इसे खाने से पुरुषों में नपुंसकता (Erectile dysfunction) दूर होती है, क्योंकि इलायची सेक्शुअल हेल्थ को बेहतर बनाने में हेल्प करती है। इसे आप पानी या फिर दूध के साथ मिलाकर ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें- अचानक Alka Yagnik को सुनाई देना बंद! जानिए कौन सी बीमारी से पीड़ित
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
5 mins agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
3 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
4 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
4 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
5 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
6 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
8 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines