भोपाल में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध हालात में मौत, जांच जारी

भोपाल के मालीखेड़ी में एक ही परिवार की दो महिलाओं और दो बच्चों के शव घर में मिले. परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव रेलवे ट्रैक पर मिला. पुलिस हत्या और खुदकुशी की आशंका समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

Untitled Design (29)

भोपाल में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले की पुलिस जांच कर रही है (Photo- AI Generated)

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. घर के अंदर दो महिलाओं और दो बच्चों के शव मिले. कुछ देर बाद परिवार के मुखिया का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह घटना छोला थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी इलाके की है. यहां घर के अंदर दो महिलाओं और दो बच्चों के शव मिले. अधिकारियों के मुताबिक, सभी के गले कटे हुए थे. वहीं, परिवार के मुखिया का शव सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र के चोपड़ा कलां में रेलवे ट्रैक पर मिला.

विज्ञापन

पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि परिवार के मुखिया ने पहले अपनी मां, पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या की. इसके बाद उसने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने मृतकों की पहचान नरेंद्र साहू (35), उनकी मां सरस्वती साहू (50), पत्नी सोमलता साहू (29), बेटी कृति साहू (10) और बेटे खुश साहू (6) के रूप में की है. नरेंद्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, जबकि बाकी चारों के शव घर के अंदर मिले.

विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त (जोन-4) आदर्श कांत शुक्ला ने पीटीआई-वीडियो को बताया कि साहू परिवार के रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचना दी थी. उन्होंने बताया था कि घर का दरवाजा नहीं खुल रहा है. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर घर के अंदर गई. पुलिस को घर में दो महिलाओं और दो बच्चों के शव मिले. अधिकारियों के अनुसार, ऐसा लग रहा था कि सभी का गला काटा गया है. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सूखी सेवनिया इलाके में रेलवे ट्रैक पर एक शव मिला है. जांच में उसकी पहचान नरेंद्र साहू के रूप में हुई.

डीसीपी आदर्श कांत शुक्ला ने कहा कि मामले की जांच अभी शुरुआती दौर में है. बिना सबूत के किसी नतीजे पर पहुंचना सही नहीं होगा. घटनाओं के क्रम और रिश्तेदारों से हुई बातचीत के आधार पर आशंका है कि नरेंद्र ने चारों की हत्या करने के बाद खुदकुशी की. उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कई बातें साफ हो सकती हैं. फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि हत्या और खुदकुशी के पीछे क्या वजह थी. वहीं, पड़ोसियों ने आशंका जताई है कि नरेंद्र साहू कर्ज से परेशान था. बताया जा रहा है कि उसने करीब एक साल पहले खेजड़ी इलाके में अपना मकान बेच दिया था. इसके बाद से वह किराये के मकान में रह रहा था. हालांकि, पुलिस ने अभी इस वजह की पुष्टि नहीं की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ