अफगानिस्तान ने ICC वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की सबसे ऊंची पोजीशन

ICC वनडे रैंकिंग में अफगानिस्तान ने कमाल कर दिया है. 2009 में डेब्यू के बाद से पहली बार टीम ने टॉप-6 में अपनी जगह बनाई है. अफगानिस्तान ने इस बार बड़ी टीमों को पीछे कर खास उपलब्धि अपने नाम की है.

Afghanistan

अफगानिस्तान टीम का बड़ा कारनामा (Photo: ANI)

Afghanistan Create History: पिछले कुछ सालों में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाल मचाया हुआ है. तीनों फॉर्मेट में टीम का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. खासतौर पर वनडे और टी20 में खिलाड़ियों ने खूब वाहवाही लूटी है. खैर अब अफगानिस्तान ने इतिहास रच दिया है. टीम अब आईसीसी वनडे रैंकिंग में छठे नंबर पर पहुंच गई है. पहली बार अफगानिस्तान ने टॉप-6 में आकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. बड़ी बात ये है कि श्रीलंका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज जैसी बड़ी टीमें अफगानिस्तान से पीछे हैं. अब अफगान टीम धीरे-धीरे खुद को मजबूत टीमों के बीच स्थापित करते जा रही है.

विज्ञापन

2009 में हुआ था अफगानिस्तान का डेब्यू

अफगानिस्तान की टीम ने अपना पहले वनडे मैच में 2009 में खेला था. शुरुआत में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था. धीरे-धीरे अफगानिस्तान को बड़ी टीमों के खिलाफ जीत मिली. अफगान टीम ने सभी को खास मोमेंट दिए. अफगानिस्तान अभी तक 191 वनडे मैच खेल चुका हैं. 96 मैचों में शानदार जीत प्राप्त हुई है.

विज्ञापन

अफगानिस्तान ने 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में खूब धमाल मचाया था. वहां पर पाकिस्तान और श्रीलंका को मात दी थी. इसके बाद टीम ने बढ़िया रफ्तार पकड़ी. टी20 में भी बड़ी सफलता मिली. अफगान टीम ने 2024 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में एंट्री की थी. अफगानिस्तान ने हाल ही में आयरलैंड को 4-0 से हराया था. इसके बाद जिम्बाब्वे-बांग्लादेश के साथ हुई ट्राई सीरीज में भी टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था. इस वजह से ही रैंकिंग में भी सुधार हुआ.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा? जानें LIVE एक्शन की पूरी जानकारी

विज्ञापन

श्रीलंका की टीम को हुआ नुकसान

हाल ही में वनडे ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला गया था. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी की थी. श्रीलंकाई टीम ने 50 ओवर में 325 रन बनाए. कामेंदु मेंडिस ने 131 रनों की पारी खेली थी. पाकिस्तान ने मुकाबले को 48.3 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर अपने नाम कर लिया. इस हार से श्रीलंका को तगड़ा नुकसान हुआ. आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में श्रीलंका की टीम अफगानिस्तान से नीचे आ गई. श्रीलंका 94 रेटिंग प्वाइंट के साथ 7वें नंबर पर खिसक गई. वहीं पाकिस्तान की टीम रैंकिंग में 104 रेटिंग प्वाइंट के साथ चौथे नंबर पर मौजूद है.

वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया नंबर-1 की पोजिशन पर है. भारत के 115 रेटिंग प्वाइंट हैं. भारतीय टीम ने वनडे में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. टीम का दबदबा कायम है. वहीं दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है. न्यूजीलैंड के 109 रेटिंग प्वाइंट हैं. दोनों टीमों के बीच 4 नवंबर से पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. रैंकिंग में तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ